1,614 Home Guard recruitment in Jharkhand; 1,383 vacancies in DDA; UPSC launches new ‘online application portal’ | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: झारखंड में होमगार्ड की 1,614 भर्ती; DDA में 1,383 वैकेंसी; UPSC ने नया एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया


  • Hindi News
  • Career
  • 1,614 Home Guard Recruitment In Jharkhand; 1,383 Vacancies In DDA; UPSC Launches New ‘online Application Portal’

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात झारखंड में होमगार्ड के 1,614 पदों पर भर्ती और DDA में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 1,383 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात 51वां अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाली रैपर और सिंगर राजा कुमारी की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPSC द्वारा शुरू किए गए नए एप्लिकेशन पोर्टल की।

करेंट अफेयर्स

1. सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

29 मई को सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने के पर गंगटोक में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

  • खराब मौसम की चलते उन्होंने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली हिस्सा लिया।
  • इस दौरान पीएम ने कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
  • इसमें नाम्ची जिले में 750 करोड़ रुपए की लागत का एक 500-बेड वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में एक रोपवे, गंगटोक जिले में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा की स्थापना शामिल है।
  • इसके अलावा, पीएम की ओर से राज्यपाल ने सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।
  • ये कार्यक्रम, ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ थीम पर हुआ।
  • 1975 में एक जनमत संग्रह के बाद सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
  • इसके बाद तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य का भारतीय संघ में विलय हुआ था।

2. भारतीय रैपर राजा कुमारी ने 51वां अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीता

27 मई को भारतीय मूल की रैपर और सिंगर राजा कुमारी ने 51वां अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA) जीता।

राजा कुमारी अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय मूल की म्यूजिशियन हैं।

राजा कुमारी अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय मूल की म्यूजिशियन हैं।

  • राजा कुमारी को ये अवॉर्ड ‘आर्केन लीग ऑफ लेजेंड्स: सीजन 2’ के लिए फेवरेट साउंडट्रैक कैटेगरी में मिला।
  • लॉस एंजिल्स में हुए इस अवॉर्ड शो में उनके गाने ‘रेनेगेड (वी नेवर रन)’ को एप्रिसिएशन मिला।
  • इस गाने को राजा कुमारी ने यूके की हिप-हॉप आर्टिस्ट स्टेफलन डॉन और डोमिनिकन-ब्राजीलियन आर्टिस्ट जरीना डी मार्को के साथ मिलकर बनाया।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. झारखंड में होमगार्ड के 1,614 पदों पर भर्ती

झारखंड में होमगार्ड के 1614 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 जून से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • होम गार्ड : 1276
  • होम गार्ड – पुरुष : 169
  • होम गार्ड – महिला : 169
  • कुल पदों की संख्या : 1276

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

7वीं, 10वीं पास

शारीरिक योग्यता :

कैटेगरी हाइट (सेमी) चेस्ट (सेमी)
जनरल, ईडब्ल्यूएस,ओबीसी 162 79
एससी, एसटी 157 76
सभी महिलाएं 148 N/A

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 19 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शारीरिक जांच परीक्षा
  • हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा
  • तकनीकी दक्षता परीक्षा

सैलरी :

जारी नहीं

2. DDA में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य 1,383 पदों पर भर्ती

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए की जाएंगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 27 साल
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • पे लेवल – 6 के अनुसार 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य भत्ते जैसे HRA, DA, TA भी मिलेगा।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. SBI PO भर्ती का इंटरव्यू कॉल लेटर जारी

भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के इंटरव्यू राउंड के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। मेन्स क्वालिफइड कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इंटरव्यू SBI PO भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इस साल प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 पदों को भरे जाना है।

2. UPSC ने नया एप्लिकेशन पोर्टल शुरू किया

28 मई को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने एक नया ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल शुरू किया। ये नया पोर्टल https://upsconline.nic.in पर एक्टिव है। साथ ही, NDA/NA और CDS 2 के लिए के एप्लिकेशन की प्रक्रिया भी यहां शुरू हो चुकी है।

UPSC ने बताया है कि पिछला वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR सिस्टम अब उपयोग में नहीं है। अब सभी कैंडिडेट्स को नए पोर्ट्ल पर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

पोर्टल के होमपेज पर 4 अलग-अलग सेक्शन हैं, जिसमें- अकाउंट क्रिएशन, यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और एग्जाम शामिल हैं।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress