16,347 teachers recruited in Andhra Pradesh; 328 vacancies for 10th pass in Jharkhand; Fake paper of Education Selection Commission recruitment worth 12 lakhs | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: टीचर्स के 16,347 पदों पर भर्ती, 10वीं पास चौकीदार की 328 वैकेंसी; आग में जलीं बोर्ड एग्‍जाम की कॉपियां


  • Hindi News
  • Career
  • 16,347 Teachers Recruited In Andhra Pradesh; 328 Vacancies For 10th Pass In Jharkhand; Fake Paper Of Education Selection Commission Recruitment Worth 12 Lakhs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात आंध्र प्रदेश में 16,347 टीचर की भर्ती और झारखंड में चौकीदार के 328 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की 4 दिन की आधिकारिक भारत यात्रा की और टॉप स्टोरी में जानकारी UP शिक्षा चयन आयोग की भर्ती का फर्जी पेपर 12 लाख में बेचने की।

करेंट अफेयर्स

1. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस दिल्ली पहुंचे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस 4 दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज, 21 अप्रैल को भारत पहुंचे। वेंस के साथ उनकी पत्‍नी उषा वेंस भी हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

  • उपराष्ट्रपति वेंस की ये पहली भारत यात्रा है।
  • वे आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • इसके बाद वे दिल्ली में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • वेंस का जयपुर और आगरा जाने का भी कार्यक्रम है।

2. कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन

दुनिया के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक, रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के पोप फ्रांसिस का आज, 21 अप्रैल को निधन हो गया। वो 88 साल के थे।

वेटिकन के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पोप फ्रांसिस ने आखिरी सांस ली।

वेटिकन के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पोप फ्रांसिस ने आखिरी सांस ली।

  • पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे।
  • उनकी इच्छा के मुताबिक, उन्हें उनकी पसंदीदा चर्च में दफनाया जाएगा। इससे पहले आम तौर पर पोप का शरीर संरक्षित करने की परंपरा है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. आंध्र प्रदेश में 16,347 टीचर की निकली भर्ती

आंध्र प्रदेश सरकार ने मेगा डीएससी (जिला चयन समिति) के तहत 16,347 टीचर्स की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून से 6 जुलाई तक किया जाएगा। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, राजस्व प्रभागों और मंडलों में आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • जिला स्तरीय पद: 14,088
  • राज्य/क्षेत्रीय स्तर के पद: 2,259
  • कुल पदों की संख्या : 16,347

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 44 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

सैलरी :

  • जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बेसिस पर

2. झारखंड में चौकीदार के 328 पदों पर निकली भर्ती

झारखंड में चौकीदार के 328 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह भर्ती झारखंड गृह विभाग, सह जिला दंडाधिकारी, दुमका के लिए निकली है।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • सीधी भर्ती : 246
  • बैकलॉग भर्ती : 82
  • कुल पदों की संख्या : 328

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास
  • उम्मीदवारों को साईकिल चलाना आना चाहिए
  • संबंधित बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष है
  • अनारक्षित दिव्यांगजन : अधिकतम 45 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 37 वर्ष
  • दिव्यांगजन : अधिकतम 47 वर्ष
  • महिला अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 38 वर्ष

शारीरिक योग्यता :

हाइट :

  • समान्य/ईडब्ल्यूएस : हाइट 160 सेमी
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 160 सेमी
  • SC/ST : 155 सेमी
  • महिला : न्यूनतम हाइट 148 सेमी
  • एक किमी की दौड़ पुरुषों को 5 मिनट या इससे पहले तय करना होगी। इसके 20 अंक मिलेंगे।
  • 06 मिनट तक दौड़ लगाने वालों को 10 अंक मिलेंगे।
  • महिलाओं को 8 मिनट या इससे पहले दौड़ पूरी करनी होगी।

सैलरी :

  • पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार 5,200-20,200, ग्रेड पे-1800
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट
  • मेडिकल टेस्ट

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. UP शिक्षा चयन आयोग की भर्ती का फर्जी पेपर 12 लाख में बिका

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग यानी UPHESC, प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में ठगी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भर्ती परीक्षा में ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई बैजनाथ पाल, विनय कुमार पाल और उनके सहयोगी महबूब अली शामिल हैं।

तीनों आरोपी को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पॉलिटेक्निक इलाके से पकड़ा गया।

तीनों आरोपी को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पॉलिटेक्निक इलाके से पकड़ा गया।

STF के अनुसार, यह गिरोह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। मुख्य आरोपी बैजनाथ पाल गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र का सहायक प्रोफेसर है। वो अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र थमाकर लाखों रुपए की ठगी करता था. महबूब अली इस गिरोह में फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करने का काम करता था, जबकि विनय पाल भी इस ठगी में शामिल था।

जांच में पता चला कि गिरोह ने दो अभ्यर्थियों, कपिल और सुनील, से फर्जी प्रश्न पत्र देने के एवज में 12 लाख रुपये वसूले थे। इस रकम में से 10 लाख रुपए बैजनाथ पाल, 1 लाख रुपये विनय पाल और 1 लाख रुपए महबूब अली के हिस्से में आए। STF ने बताया कि यह गिरोह एक परीक्षा का पेपर देने के लिए 35 लाख रुपए तक का सौदा करता था।

2. आग में जलीं बोर्ड एग्‍जाम की कॉपियां

झारखंड के दुमका में बोर्ड एग्‍जाम इवेल्‍युएशन सेंटर में 18 अप्रैल की देर रात आग लग गई। इस आग में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा की 800 से ज्‍यादा आंसर शीट जल गईं। इनमें से 200 से 250 कॉपियां पूरी तरह जल कर राख हो गईं, जबकि बाकियों का कुछ-कुछ हिस्‍सा जल गया।

ये घटना श्री रामकृष्‍ण आश्रम इंटर कॉलेज में हुई।

ये घटना श्री रामकृष्‍ण आश्रम इंटर कॉलेज में हुई।

जानकारी के अनुसार, आग में जलीं ज्‍यादातर कॉपियां चेक की जा चुकी थीं। जो कॉपियां अभी चेक की जानी बाकी हैं, वे दूसरे कमरे में सुरक्षित हैं। यानी इस दुर्घटना का मूल्‍यांकन और रिजल्‍ट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress