30 people got Padma award in literature and education | लिटरेचर और एजुकेशन में 30 हस्तियों को पद्म अवार्ड: दो महिलाएं भी शामिल; मलयाली लेखक एम टी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण


30 मिनट पहलेलेखक: उत्कर्षा त्यागी

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने इस बार 139 लोगों को पद्म अवार्ड दिए हैं। इनमें से 30 अवार्ड लिटरेचर और एजुकेशन सेक्टर में दिए गए हैं। इनमें से 1 को पद्म विभूषण, 3 को पद्म भूषण और 26 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनमें 2 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं।

26 हस्तियों को लिट्रेचर एंड एजुकेशन का पद्मश्री, 2 महिलाएं भी

1. अनिल कुमार बोरो, असम

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फोकलोर स्टडीज के प्रोफेसर हैं। अपनी लेखनी से असम की बोड़ो कम्यूनिटी के कल्चर को दुनिया के सामने खूबसूरती से पेश किया है।

2. अरुणोदय साहा, त्रिपुरा

त्रिपुरा यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर हैं। 10 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं। 2023 में त्रिपुरा विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

3. अरविंद शर्मा, कनाडा

कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में कम्पेरेटिव रिलिजन के प्रोफेसर हैं। हिंदूइज्म, फिलोसॉफी ऑफ रिलिजन पर काम किया।

4. चंद्रकांत सेठ, गुजरात

गुजराती भाषा के कवि, लेखक, ट्रांसलेटर और एडिटर हैं। गुजरात के ग्रामीण इलाकों और लोगों को दर्शाती कहानियां, कविताएं और नॉवेल लिख चुके हैं।

5. डेविड आर सैय्यमलेह, मेघालय

हिस्टोरियन सैय्यमलेह UPSC चेयरमैन बनने वाले मेघालय के पहले व्‍यक्ति थे। वर्तमान में शिलॉन्ग की नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU) में हिस्ट्री के प्रोफेसर हैं।

6. गनेश्वर शास्त्री द्रविड़, यूपी

वैदिक स्कॉलर और एस्ट्रोलॉजर हैं। अयोध्या में राम लला के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था।

7. गीता उपाध्याय, असम

पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने वाले गोरखा कम्यूनिटी की पहली महिला हैं। एजुकेटर, राइटर और ट्रांसलेटर हैं जिन्होंने असमिया और नेपाली भाषा के साहित्य में योगदान दिया है।

8. हृदय नारायण दीक्षित, यूपी

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं और 31 किताबें लिख चुके हैं। 6 हजार लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। इमरजेंसी के समय 19 महीनों तक जेल में रहे।

9. हग एंड कोलीन गैंटजर, यूके

कमांडर हग गैंटजर UK नेवी के पूर्व अफसर हैं। बाद में ट्रैवल राइटर बन गए। इन्हें दिवंगत पत्नी कोलीन गैंटजर के साथ इंडियन ट्रैवल जर्नलिज्म के लिए सम्मानित किया गया।

10. जगदीश जोशीला, एमपी

निमाड़ी साहित्य के राइटर और नॉवेलिस्‍ट हैं। मध्य प्रदेश के निमाड़ के कल्चर और लिटरेरी हेरिटेज को बचाने के लिए सम्मानित किया गया।

11. के एल कृष्णा, आंध्र प्रदेश

इकोनॉमेट्रिक्स, इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स और रीजनल इकोनॉमिक एनालिसिस के कई रिसर्च पेपर्स पब्लिश हो चुके हैं।

12. लक्ष्मीपति रामासुबअय्यर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के अखबार दिनामलार के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पब्लिशर, मार्केटर, जर्नलिस्ट, एजुकेशनिस्ट और पॉलिसी एडवाइजर के तौर पर काम करते हैं।

13. ललित कुमार मंगोतरा, जम्मू एंड कश्मीर

साइंटिस्ट और डोगरी भाषा के लेखक हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में फिजिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं।

14. नागेंद्र नाथ रॉय, पश्चिम बंगाल

नॉर्थ बंगाल की राजबोंग्शी कम्यूनिटी के वाल्मिकी कहे जाते हैं। पहली बार रामायण को राजबोंग्शी भाषा में ट्रांसलेट किया। चंदी, गीता और चंडालिका को भी राजबोंग्शी में ट्रांसलेट किया है।

15. मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, महाराष्ट्र

नेचुरलिस्ट, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशनिस्ट और मराठी लेखक हैं। अरणय ऋषि यानी जंगल के साधु के नाम से जाना जाता है।

16. नितिन नोहरिया, USA

इंडियन- अमेरिकन एकेडमिक और बिजनेस लीडर हैं। हॉवर्ड बिजनेस स्कूल के डीन रह चुके हैं। इस पद पर भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।

17. प्रतिभा सतपथी, ओडिशा

उड़‍िया लिट्रेचर की लेखक और कवयित्री हैं। मानवीयता, जीवन और नेचर पर किताबें लिखी हैं। इनकी उम्र 80 साल है।

18. रामदरश मिश्रा, NCT दिल्ली

हिंदी भाषा के चर्चित लेखर और कवि हैं।32 कविता संग्रह, 30 लघु कहानी संग्रह और 15 उपान्यास लिख चुके हैं।

19. रेनथल्ली लालरवना, मिजोरम

नॉवेलिस्ट, फिक्शन राइटर और क्रिटिक हैं। 14 किताबें मिजो भाषा में और 15 अंग्रेजी किताबों का मिजो भाषा में ट्रांसलेशन कर चुके हैं।

20. संतराम देसवाल, हरियाणा

लेखक, एजुकेटर, एडिटर और जर्नलिस्ट हैं। हरियाणवी लोक साहित्य और हिंदी साहित्य में योगदान के लिए जाने जाते हैं।

21. सीनी विश्वनाथन, तमिलनाडु

तमिल रिसर्चर, राइटर और एडिटर हैं। तमिल कवि और फ्रीडम फाइटर सी सुब्रमण्या भारती के काम को कंपाइल और पब्लिश किया।

22. शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), राजस्थान

80 साल के उर्दू कवि और लिट्रेरी स्कॉलर हैं। असली नाम शिव किशन बिस्सा है। शीन काफ निजाम इनका पेन नेम है।

23. स्टीफन काप, USA

मिशिगन के डेटरोइट शहर के ISKCON के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा लेखक, स्पीकर और रिसर्चर भी हैं जो भारतीय संस्कृति को प्रमोट करते हैं।

24. सय्यद आईनूल हसन, यूपी

हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं। भारतीय साहित्य और भारत-अफगान संबंध बेहतर करने पर काम किया।

25. तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला, गुजरात

गुजराती लेखक, गीतकार, स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट, प्लेराइटर और अभिनेता हैं। AIR यानी ऑल इंडिया रेडियो से करियर शुरू किया था।

26. वदीराज राघवेंद्राचार्या पंचमुखी, अरुणाचल प्रदेश

इकोनॉमिस्ट और संस्कृत स्कॉलर हैं। कर्नाटक के धारवाड़ में इनका जन्म 1936 में हुआ था।

इस साल दिए गए 139 पद्म पुरस्‍कार

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। इनमें से 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 हस्तियों को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री के लिए चुना गया था। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं रहीं।

————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

मिला मैगी ने मिस वर्ल्ड से नाम वापस लिया: बोलीं- वेश्या जैसा महसूस कराया; सर्फर-लाइफ गार्ड कैसे बनीं मिस इंग्लैंड? जानें पूरी प्रोफाइल

मिस इंग्लैंड 2024 मिला मैगी ने तेलंगाना में हो रहे मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन से अपना नाम वापस ले लिया। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के अखबार द सन को एक इंटरव्यू दिया। इसमें मिला ने मिस वर्ल्ड के ऑर्गेनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिला ने कहा कि कॉम्पीटिशन के दौरान उन्हें वेश्या जैसे महसूस कराया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress