- Hindi News
- Career
- 4,500 Recruitments In Central Bank Of India; 180 Vacancies In MP Electricity Distribution Company; Now Two Degrees Obtained Simultaneously Are Also Valid
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4,500 पदों पर भर्ती की और मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 180 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘फ्रेंच ओपन 2025’ के विजेता की और टॉप स्टोरी में जानकारी UGC के नए नियम की।
करेंट अफेयर्स
1. स्पेन के कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन चैंपियन बने
8 जून को स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में विश्व नंबर 1 जानिक सिनर को एक रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराया।

अल्काराज का ये दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है।
- अल्काराज ने 2024 में भी फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीता था।
- ये मैच 6 घंटे तक चला, जो फ्रेंच ओपन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल रहा।
- 22 साल की उम्र में अल्काराज ने अब तक पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
- वे अभी मेन्स सिंगल्स में वर्ल्ड्स नंबर 2 टेनिस प्लेयर हैं।
- जीत के साथ उन्हें 25 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली और उन्होंने 2,000 रैंकिंग पॉइंट्स हासिल किए।
2. अमेरिका में 12 देश के नागरिकों की एंट्री-बैन
आज, 9 जून से अमेरिका में 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 जून, 2025 को एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खतरों का हवाला देते हुए ये कदम उठाया गया।

प्रतिबंध सुबह 12:01 बजे EDT (भारतीय समयानुसार सुबह 9:31 बजे IST) से प्रभावी हुआ।
- इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, और यमन शामिल है।
- इन देशों के नागरिकों को आप्रवासी (इमिग्रेंट) और गैर-आप्रवासी (नॉन-इमिग्रेंट) दोनों तरह के वीजा पर अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- इसके अलावा, सात अन्य देशों—बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, और वेनेजुएला के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।
- इन देशों के नागरिकों को आप्रवासी वीजा और कुछ गैर-आप्रवासी वीजा (जैसे B-1, B-2, B-1/B-2, F, M, और J) पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- यह प्रतिबंध उन लोगों पर लागू नहीं होता जो 9 जून 2025 को अमेरिका में पहले से मौजूद हैं या जिनके पास उस तारीख तक वैध वीजा है।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4,500 पदों पर भर्ती
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून तय की गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का NATS पोर्टल (National Apprenticeship Training Scheme) पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 वर्ष
- अधिकतम : 28 वर्ष
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- ऑनलाइन परीक्षा
- स्थानीय भाषा परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
- PwBD : 400 रुपए
- एससी/एसटी/सभी महिला उम्मीदवार,ईडब्लयूएस : 600 रुपए+ जीएसटी
- अन्य सभी : 800 रुपए+ जीएसटी
स्टाइपेंड :
- 15,000 रुपए प्रति माह
2. मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 180 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 180 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
- इलेक्ट्रिशियन ट्रेड : 90 पद
- कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट : 30 पद
- स्टेनो हिंदी : 30 पद
- स्टेनो इंग्लिश : 30 पद
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 25 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- आईटीआई की डिग्री
स्टाइपेंड :
- 7700 – 8050 रुपए प्रतिमाह
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. 2022 से पहले एक साथ हासिल दो डिग्रियां भी वैलिड
अब एक ही एजुकेशनल सेशन में 2 डिग्रियां करने पर दोनों मान्य होंगी। UGC ने नोटिस जारी कर कहा है कि अब ये नियम 2022 से पहले की हुई डिग्रियों पर भी लागू होगा।

2020 में कैंडिडेट्स को एक ऑनलाइन और एक रेगुलर डिग्री साथ में करने की इजाजत दी गई थी। 2022 में दोनों रेगुलर डिग्री साथ करने की भी इजाजत दे दी गई, मगर दोनों की क्लासेज का समय आपस में क्लैश नहीं होना चाहिए।
2. JEE Advanced आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट घोषित
IIT कानपुर ने JEE Advanced आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी AAT का रिजल्ट घोषित कर दिया। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।
स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना JEE Advanced रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और फोन नंबर दर्ज करना होगा। AAT परीक्षा 5 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। जो कैंडिडेट्स AAT परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं, वे BArch यानी बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्सेज में एडमिशन के पात्र हैं।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें