2,619 recruitment in Bihar Health Department; 86 vacancies in Gujarat High Court; Himachal Board 12th result declared | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 भर्ती; गुजरात हाईकोर्ट में 86 वैकेंसी; हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित


  • Hindi News
  • Career
  • 2,619 Recruitment In Bihar Health Department; 86 Vacancies In Gujarat High Court; Himachal Board 12th Result Declared

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य 2,619 पदों पर भर्ती और गुजरात हाईकोर्ट में 86 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की और टॉप स्टोरी में जानकारी हिमाचल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की।

करेंट अफेयर्स

1. पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

16 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य को प्रतिष्ठित 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया

संस्कृत भाषा और साहित्य में उनके योगदान के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य (दाएं) को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।

संस्कृत भाषा और साहित्य में उनके योगदान के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य (दाएं) को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।

  • फरवरी, 2024 में स्‍वामी रामभद्राचार्य और मशहूर उर्दू कवि एवं गीतकार गुलजार को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
  • अस्वस्थ होने के कारण गुलजार पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार, भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है।
  • ये पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • इससे सम्मानित होने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है।
  • इसके अलावा प्रशस्ति पत्र के साथ ही वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा भी दी जाती है।
  • ये पुरस्कार पहली बार 1965 में मलयालम कवि जी. शंकर कुरुप को उनके कविता संग्रह ओडक्कुझल के लिए दिया गया था।

2. रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम रखा गया 16 मई को भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम रखा गया।

रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा, पिता गुरुनाथ शर्मा और महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने स्टैंड का उद्घाटन किया।

रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा, पिता गुरुनाथ शर्मा और महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने स्टैंड का उद्घाटन किया।

  • इसी के साथ रोहित शर्मा अब सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।
  • ये लेवल-3 स्टैंड है, जो पहले दिवेचा पवेलियन के नाम से जाना जाता था।
  • इसका प्रस्ताव महाराष्ट्र के नेता मिलिंद नार्वेकर ने पेश किया गया था, जिसे पिछले महीने वार्षिक बैठक में मंजूरी मिली थी।
  • वहीं, ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 को अब शरद पवार स्टैंड के नाम से जाना जाएगा, जबकि लेवल-4 का नाम बदलकर अजीत वाडेकर स्टैंड कर दिया जाएगा।
  • वानखेड़े स्टेडियम के ऑफिस का नाम अब पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2,619 पदों पर निकली भर्ती बिहार स्वास्थ्य विभाग में आयुष मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य 2,619 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 जून तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :

आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक) : 1411 पद

  • सामान्य: 550
  • ईडब्ल्यूएस: 138
  • अनुसूचित जाति: 239
  • अनुसूचित जनजाति: 16
  • अति पिछड़ा वर्ग: 256
  • पिछड़ा वर्ग: 169
  • महिला पिछड़ा वर्ग: 43

आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) – 706 पद

  • सामान्य: 295
  • ईडब्ल्यूएस: 71
  • अनुसूचित जाति: 139
  • अनुसूचित जनजाति: 08
  • अति पिछड़ा वर्ग: 108
  • पिछड़ा वर्ग: 58
  • महिला पिछड़ा वर्ग: 27

आयुष चिकित्सक (यूनानी) – 502 पद

  • सामान्य: 204
  • ईडब्ल्यूएस: 50
  • अनुसूचित जाति: 95
  • अनुसूचित जनजाति: 07
  • अति पिछड़ा वर्ग: 67
  • पिछड़ा वर्ग: 61
  • महिला पिछड़ा वर्ग: 18

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस की डिग्री
  • बिहार स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 37 साल
  • अनारक्षित वर्ग / EWS (महिला) : 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) : 42 वर्ष
  • दिव्यांग : 10 सालों की छूट
  • विभागीय कर्मियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • 32 हजार रुपए प्रतिमाह

2. गुजरात हाईकोर्ट में 86 पदों पर भर्ती

गुजरात हाईकोर्ट में ड्राइवर के 86 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • हल्का या भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • व्हीकल मैकेनिक में एक्सपर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • बेसिक कंप्यूटर नॉलेज जरूरी।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 23 साल
  • अधिकतम : 33 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 31,400 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • ड्राइविंग टेस्ट

फीस :

  • जनरल : 1000 रुपए + बैंक चार्ज
  • एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन : 500 + बैंक चार्ज

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित 17 मई को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी HPBOSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल कुल 83.16% स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा पास हुए। ऊना जिले के सेंट डी. आर. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट महक ने 97.2% मार्क्स के साथ टॉप किया है। महक ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 486 अंक हासिल किए हैं।

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल 96.6% यानी 483 मार्क्स के साथ कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में और 96.4% यानी 482 मार्क्स के साथ पायल शर्मा कॉमर्स में टॉप किया है। कुल 86,373 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 71,591 स्टूडेंट्स पास हुए। हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच हुई थी।

2. IIFT का पहला ऑफशोर कैंपस दुबई में खुलेगा

16 मई को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड यानी IIFT ने दुबई में अपना पहला ऑफशोर यानी विदेशी कैंपस खोलने की घोषणा की। भारत सरकार ने वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले इस इंस्टीट्यूट को पहले ऑफशोर कैंपस की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

IIFT को गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही कैंपस के बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस कैंपस के नियम भारतीय संस्थानों जैसे ही होंगे। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के साथ-साथ गल्फ में रहने वाले भारतीयों को भी फॉरेन ट्रेड की पढ़ाई करने का मौका देना है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress