Adda247 has released vacancy for Sales Executive, 1 year experience required, job location Gurugram | प्राइवेट नौकरी: Adda247 ने सेल्स एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, 1 साल एक्सपीरियंस जरूरी, जॉब लोकेशन गुरुग्राम


  • Hindi News
  • Career
  • Adda247 Has Released Vacancy For Sales Executive, 1 Year Experience Required, Job Location Gurugram

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के सबसे बड़े ई-लर्निंग पोर्टल में से एक Adda247 ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। यह वैकेंसी सेल्स या बिजनेस डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स पर स्ट्रॉन्ग क्लाइंट रिलेशनशिप बिल्ड करने की जिम्मेदारी होगी।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी:

  • नए बिजनेस के मौके को तलाशना।
  • क्लाइंट्स के साथ प्रोडक्टिव प्रोफेशनल रिलेशनशिप बिल्ड करना और उसे मैनेज करना।
  • स्ट्रॉन्ग क्लाइंट रिलेशनशिप बिल्ड करना।
  • ग्रोथ के लिए स्ट्रैटेजिक सेल्स प्लान को एग्जीक्यूट करना।
  • मार्केट रिसर्च करना और क्लाइंट्स के साथ कोलैबोरेट करना।
  • बिजनेस डेवलपमेंट रिसर्च तैयार करना।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

एक्सपीरियंस:

  • बिजनेस डेवलपमेंट या सेल्स में 1 से 2 सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट AmbitionBox के मुताबिक, Adda247 में एसोसिएट मैनेजर की सलाना सैलरी 3 से 4.5 लाख रुपए तक हो सकती है।

जरूरी स्किल्स:

  • स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन स्किल्स और नेगोशिएशन स्किल्स होनी चाहिए।
  • MS ऑफिस और CRM सॉफ्टवेयर्स में प्रोफिसिएंसी होनी चाहिए।
  • एजुकेशन या एडटेक में एक्सपीरियंस्ड कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

जॉब लोकेशन:

  • इस पोस्ट की जॉब लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा है।

ऐसे करें अप्लाई:

  • इस पोस्ट पर अप्लाई करने को लिए कैंडिडेट्स को sonia.agasti@adda247.com पर अपना अपडेटेड CV और कवर लेटर मेल करना होगा।

कंपनी के बारे में:

  • Adda247 भारत का सबसे बड़ा वर्नाक्युलर लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह गूगल, वेस्टब्रिज कैपिटल और इन्फोएज जैसे प्रमुख निवेशकों से बैक्ड है। यह 12 से अधिक इंडियन लैंग्वेजेज में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं जैसे- UPSC, IIT JEE, NEET और TET आदि के लिए ऑनलाइन कोर्सेस प्रवाइड करता है। साल 2016 में अनिल नागर और सौरभ बंसल ने इसकी शुरुआत की थी।

———————–

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

ये खबर भी पढ़ें…

प्राइवेट नौकरी: Paytm ने सेल्स टीम लीड की वैकेंसी निकाली, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, बिजनेस डेवलप करने की जिम्मेदारी

फिनटेक कंपनी, Paytm ने सेल्स टीम लीड के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। ये वैकेंसी ऑयल और गैस वर्टिकल में है, जिसमें इलेक्ट्रिसिटी, ऑयल और गैस बिल्स पेमेंट शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress