Recruitment for 933 posts of apprentice in railways; Recruitment for 1299 posts of sub inspector in Tamil Nadu | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: रेलवे में अप्रेंटिस के 933 पदों पर भर्ती; तमिलनाडु में सब इंस्पेक्टर की 1299 वैकेंसी


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 933 Posts Of Apprentice In Railways; Recruitment For 1299 Posts Of Sub Inspector In Tamil Nadu

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार आज टॉप जॉब्स में बात रेलवे में अप्रेंटिस की 933 वैकेंसी और तमिलनाडु में सब इंस्पेक्टर के 1299 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात कांग्रेस का 84वें अधिवेशन की और टॉप स्टोरी में जानकारी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के क्वेश्चन पेपर विवाद की।

करेंट अफेयर्स

1. कांग्रेस का 84वां अधिवेशन शुरू

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज 8 अप्रैल से अहमदाबाद में शुरू हो गया। ये दो दिन 8 और 9 अप्रैल तक चलेगा। गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था।

पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अधिवेशन की अध्‍यक्षता कर रहे हैं।

पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अधिवेशन की अध्‍यक्षता कर रहे हैं।

ये आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था। कांग्रेस अधिवेशन की शुरुआत कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के साथ होगी। ये बैठक सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में होगी।

इसमें CWC के सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है।

2. ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का निधन

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का 8 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) के निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया।

दादी रतन मोहिनी 101 वर्ष की थीं।

दादी रतन मोहिनी 101 वर्ष की थीं।

दादी रतन मोहिनी का जन्म 25 मार्च 1925 को हैदराबाद, सिंध (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। 13 साल की उम्र में वे ब्रह्मकुमारी संस्थान जुड़ गईं। वे साल 1937 में ब्रह्माकुमारीज की स्थापना से लेकर आज तक 87 सालों की यात्रा की साक्षी रही हैं। पिछले 40 से अधिक वर्ष से वे संगठन के ही युवा प्रभाग की अध्यक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। दादी के नेतृत्व में अब तक 6000 सेवा केंद्रों की नींव रखी गई है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रचार के लिए कुल मिलाकर 70 हजार किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. रेलवे में अप्रेंटिस के 933 पदों पर भर्ती

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) की ओर से रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नागपुर डिवीजन में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस के लिए की जाएगी।

डिवीजन वाइस वैकेंसी :

  • नागपुर डिवीजन : 858
  • वर्कशॉप मोतीबाग : 75
  • कुल पदों की संख्या : 933

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास
  • संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 15 साल
  • अधिकतम : 24 साल
  • एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी
  • ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी

स्टाइपेंड

  • एक वर्ष आईटीआई कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
  • दो वर्षीय आईटीआई करने वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

2. तमिलनाडु में सब इंस्पेक्टर के 1299 पदों पर भर्ती

तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने राज्‍य पुलिस बल में सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री

एज लिमिट :

  • उम्‍मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • तमिल भाषा पात्रता परीक्षा
  • रिटन एग्जाम
  • पीईटी
  • इंटरव्यू

सैलरी :

  • लेवल-10 के अनुसार 36,900 – 1,16,600 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • डिपार्टमेंटल या ओपन कोटे से आवेदन करने वाले उम्मीदवार : 500 रुपए
  • डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स जो ओपन या डिपार्टमेंटल कोटे से आवेदन कर रहे हैं : 1000 रुपए

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. मामिडाला जगदीश कुमार UGC के चेयरमैन पद से रिटायर हुए

मामिडाला जगदीश कुमार 7 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC के चेयरमैन पद से रिटायर हुए। उन्होंने ये पद फरवरी 2022 में संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान मामिडाला ने नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के सिद्धांतों को प्रमोट किया।

2016 से 2022 तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली में वाइस चांसलर के रूप में कार्यरत रहे।

2016 से 2022 तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली में वाइस चांसलर के रूप में कार्यरत रहे।

मामिडाला जगदीश कुमार का जन्म तेलंगाना के नालगोंडा जिले के टिप्पर्थी मंडल के मामिडाला गांव में हुआ था। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स और PhD की है। इसके बाद कनाडा के वाटरलू यूनिवर्सिटी में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च किया।

2. मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर एग्जाम में क्वेश्चन्स को लेकर विवाद

मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में MA पॉलिटिकल साइंस के सेकेंड सेमेस्टर के 2 सवालों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस सवालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS का नाम नक्सलियों और आतंकी संगठनों के साथ लिख दिया गया था।

MA पॉलिटिकल साइंस के सेकेंड सेमेस्टर का क्वेश्चन नंबर 87।

MA पॉलिटिकल साइंस के सेकेंड सेमेस्टर का क्वेश्चन नंबर 87।

दोनों सवालों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्रों ने आपत्ति जताई। इसके बाद छात्रों ने विरोध किया और नारे भी लगाए। इन सवालों की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।MA पॉलिटिकल साइंस के पेपर में एक सवाल था- ‘निम्न में से किसे परमाणु समूह नहीं माना जाता है?’ इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए थे- नक्सली समूह, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट, दल खालसा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress