- Hindi News
- Career
- Railways Recruits 9,900 Assistant Loco Pilot Posts; IDBI Bank Announces 119 Vacancies For Specialist Officer Posts
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 9,900 वैकेंसी और IDBI बैंक में 119 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात RBI के रेपो रेट में 0.25% कटौती की और टॉप स्टोरी में जानकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने की।
करेंट अफेयर्स
1. RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने आज, 9 अप्रैल को रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% था।

नए वित्त वर्ष में RBI की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी।
- RBI जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं।
- रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा।
- बैंकों को लोन सस्ता मिलता है, तो बैंक भी अपनी ब्याज दरें घटा देते हैं, जिसका फायदा ग्राहकों को होता है।
- इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं और आपकी EMI भी घट सकती है।
2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्लोवाकिया पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में आज 9 अप्रैल को स्लोवाकिया पहुंचीं। इसके साथ ही, वो स्लोवाक गणराज्य की यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष बन गईं।

स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने राजधानी ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।
- इससे पहले, 29 साल पहले साल 1996 में राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने स्लोवाकिया का दौरा किया था।
- मुर्मू मध्य यूरोपीय देश का दौरा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति हैं।
- स्लोवाकिया में अपने 2 दिन की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी।
- इसके अलावा, वो प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से भी मुलाकात करेंगी।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
- मध्य रेलवे : 376 पद
- पूर्व मध्य रेलवे : 700 पद
- पूर्व तट रेलवे : 1461 पद
- पूर्वी रेलवे : 868 पद
- उत्तर मध्य रेलवे : 508 पद
- पूर्वोत्तर रेलवे : 100 पद
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे : 125 पद
- उत्तर रेलवे : 521 पद
- उत्तर पश्चिम रेलवे : 679 पद
- दक्षिण मध्य रेलवे : 989 पद
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : 568 पद
- दक्षिण पूर्व रेलवे : 921 पद
- दक्षिणी रेलवे : 510 पद
- पश्चिम मध्य रेलवे : 759 पद
- पश्चिम रेलवे : 885 पद
- मेट्रो रेलवे कोलकाता : 225 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 10वीं पास
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री
- अन्य पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 30 वर्ष
- आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी गई है
फीस :
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, सभी महिला : 250 रुपए
सैलरी :
- 19,900 रुपए प्रतिमाह
2. IDBI बैंक में 119 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स की भर्ती
IDBI बैंक ने 119 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन विभागों में होगी भर्ती :
- ऑडिट- इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS): 01
- फाइनेंस एंड अकाउंट्स (FAD) : 3
- लीगल : 02
- रिस्क मैनेजमेंट : 03
- डिजिटल बैंकिंग (DB) : 01
- एडिमिनिस्ट्रेशन-राजभाषा : 01
- फ्रॉड रिस्क मैनेजर (FRMG) : 04
- इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD) : 12
- सिक्योरिटी : 02
- कॉर्पोरेट क्रेडिट/रिटेल बैंकिंग : 61
- इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT & MIS): 29
- कुल पदों की संख्या : 119
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- बीटेक/बी.ई/एमसीए/एम.एससी/ग्रेजुएट/सीए/एमबीए/बी.एससी/बी.टेक/पोस्ट ग्रेजुएशन/कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री
- पद के अनुसार वर्क एक्सपीरियंस
फीस :
- एससी, एसटी : 250 रुपए, जीएसटी के साथ
- जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 1050 रुपए जीएसटी के साथ
एज लिमिट :
- न्यूनतम : पद के अनुसार 25- 35 साल
- अधिकतम : पद के अनुसार 35-45 साल
- एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी
सैलरी :
डिप्टी जनरल मैनेजर :
- 1,14,220 – 1,20,940 रुपए प्रतिमाह
- मेट्रो सिटी में : 1,97,000 रुपए प्रति माह
असिस्टेंट जनरल मैनेजर :
- 85,920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह
- मेट्रो सिटी में सैलरी: 1,64,000 रुपए प्रति माह (लगभग)
मैनेजर :
- 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह
- मेट्रो सिटी में सैलरी: 1,24,000 रुपए प्रति माह (लगभग)
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी
भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाकर 12 अप्रैल, 2025 कर दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 मार्च, 2025 थी।
इसका मुख्य उद्देश्य अगले 5 सालों में देशभर के 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। 21 से 24 साल तक के युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
इस योजना के तहत IIT और IIM जैसे प्रमुख इंस्टीट्यूट्स से ग्रेजुएट या प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन (जैसे CA) रखने वाले कैंडिडेट्स पात्र नहीं होंगे। साथ ही आवेदक के परिवार की कुल आय सालाना 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. मध्यप्रदेश में BA सेमेस्टर एग्जाम की कॉपियां चपरासी ने चेक की
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल है। इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का आदमी एग्जाम की कॉपी चेक कर रहा है। ये आदमी कोई प्रोफेसर नहीं बल्कि नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज का चपरासी है। हैरानी की बात ये है कि मात्र 5,000 रुपए में चपरासी को BA की कॉपियां जांचने का जिम्मा सौंप दिया गया।
ये मामला जनवरी 2025 का है, जब शासकीय शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज के चपरासी पन्नालाल पठारिया का परीक्षा कॉपियों की जांच करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चपरासी पन्नालाल पठारिया ने वास्तव में गेस्ट फैकल्टी खुशबू पगारे को दी गईं आंसर सीट्स को चेक (मूल्यांकन) किया था। पन्नालाल ने लिखित रूप में स्वीकार किया कि उसने कॉपियां जांचने के लिए 5000 रुपए लिए थे।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…