- Hindi News
- Career
- Recruitment For 1024 Posts In Bihar; Age Limit Is 37 Years, Engineers Can Apply
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी ने 1024 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकाली है। यह भर्ती राज्य के 8 विभागों के लिए की जा रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
सिविल असिस्टेंट इंजीनियर |
984 (324 महिलाओं के लिए) |
मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर | 36 ( 8 महिलाओं के लिए) |
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर | 4 |
कुल पदों की संख्या | 1024 |
इन विभागों में होगी भर्ती :
(असिस्टेंट इंजीनियर, असैनिक)
- पथ निर्माण विभाग: 117 पद
- भवन निर्माण विभाग: 55 पद
- ग्रामीण कार्य विभाग: 231 पद
- जल संसाधन विभाग: 351 पद
- लघु जल संसाधन विभाग: 58 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग: 85 पद
- योजना एवं विकास विभाग: 82 पद
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 5 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल):
- पथ निर्माण विभाग: 12
- भवन निर्माण विभाग: 03 पद
- लघु जल संसाधन विभाग: 04 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग: 17
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) :
नगर विकास एवं आवास विभाग: 04 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- सामान्य वर्ग के पुरुष : अधिकतम 37 वर्ष
- आरक्षित वर्ग : पद के अनुसार अधिकतम 40 और 42 साल
सैलरी : लेवल – 9 के अनुसार ग्रेड पे – 5400 रुपए
एग्जाम में कैटेगरी वाइज इतने मार्क्स जरूरी :
- सामान्य : 40%
- पिछड़ा : 36.5%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 34%
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग : 32%
फीस :
- सामान्य : 750 रुपए
- केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : 200 रुपए
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवार : 200 रुपए
- दिव्यांग (40% या उससे अधिक) : 200 रुपए
- अन्य सभी : 750 रुपए
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट पर क्लिक करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…
राजस्थान में कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती; आज से शुरू आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत आज से हो रही है। उम्मीदवार वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
UPSC ने वेटरनरी ऑफिसर की निकाली भर्ती; एज लिमिट 50 साल, फीस 25 रुपए

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीनियर वेटनरी ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है। पूरी खबर यहां पढें