12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर मुंबई में जल्द ही 5 विदेशी यूनिवर्सिटी अपना कैंपस स्थापित करेंगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इसके लिए इन यूनिवर्सिटीज को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ सौंपा है। मुंबई में खुलने जा रहे कैंपस में कोर्स फीस विदेश में पढ़ने की फीस के मुकाबले 25%-30% तक कम होगी।

‘ग्लोबल नॉलेज कैपिटल्स में शामिल होगा मुंबई’
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुंबई सपनों का शहर है। ये शहर अपनी बुद्धिमतता और उद्यमशीलता के लिए भी जाना जाता है। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में EduCity बनाने का प्लान है। इससे न सिर्फ मुंबई एजुकेशन के लिहाज से बेहतर शहर बनेगा, बल्कि ग्लोबल नॉलेज कैपिटल्स में भी शामिल हो सकेगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुंबई के EduCity बनने से विश्व स्तर का फ्यूचर रेडी एजुकेशन इको-सिस्टम तैयार हो पाएगा। ये इको-सिस्टम NEP 2020 को फॉलो करते हुए नए विचारों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा।’
गुजरात में पहले ही है विदेशी यूनिवर्सिटी का कैंपस
साल 2023 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी UGC ने फॉरेन हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स इन इंडिया रेगुलेशंस के अंतर्गत कैंपस सेट-अप करने और उन्हें चलाने की घोषणा की थी।
इसके तहत UK की साउथैम्पटन यूनिवर्सिटी भारत में अपना कैंपस खोलने की तैयारी में है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दो यूनिवर्सिटीज- डिकिन और वोलोन्गोन्ग, गुजरात इंटरनेशन फाइनेंस टेक. सिटी यानी GIFT सिटी में पहले ही अपने कैंपस शुरू कर चुकी हैं। क्वीन्स यूनिवर्सिटी, बेलफास्ट और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी को भी GIFT सिटी में कैंपस खोलने के लिए अप्रूवल मिल चुका है।
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
दिल्ली-राजस्थान के 70% कैंडिडेट्स NEET UG में पास:मध्य प्रदेश का रिजल्ट 5% सुधरा; टॉप 100 में 99 कैंडिडेट जनरल-OBC

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है जिसे 12.36 लाख कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश कुमार ने इस एग्जाम में रैंक 1 और मध्य प्रदेश के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया को रैंक 2 हासिल हुई है। पूरी खबर पढ़ें…