- Hindi News
- Career
- Bihar Health Department Recruits 4,500 Posts; 500 Vacancies For 10th Pass In BOB; 12th Result Of Maharashtra And Gujarat Board Released
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में 4,500 पदों पर भर्ती की और बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट की 500 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात एंथनी अल्बनीज के दोबारा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बनने की और टॉप स्टोरी में जानकारी महाराष्ट्र और गुजरात बोर्ड के रिजल्ट की।
करेंट अफेयर्स
1. एंथनी अल्बनीज दोबारा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने
4 मई को एंथनी अल्बनीज दोबरा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने। उनकी लेबर पार्टी को 150 में से 86 सीटों पर जीत मिली है।

अल्बनीज ने 4 मई को 32वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- अल्बनीज पिछले 21 साल में पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार पीएम बनने का मौका मिला है।
- 2022 में पहली बार एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बने थे।
2. अमेरिका ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया
4 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशों में बनने वाली फिल्मों के अमेरिका में रिलीज होने पर 100% टैरिफ ऐलान किया।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर 100% टैरिफ की जानकारी दी।
- ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रम्प ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग को इसके लिए आदेश भी दिए हैं।
- ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि विदेशों में बनी फिल्में अमेरिका में प्रोपगेंडा फैला सकती हैं।
- साथ ही, उन्होंने इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में 4,500 पदों पर भर्ती
हेल्थ डिपार्टमेंट ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4,500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 5 मई से की जा रही है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- बी.एससी नर्सिंग की डिग्री
- कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 वर्ष।
- अधिकतम : 42 से 45 साल
- अधिकतम आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
सैलरी :
40 हजार रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
2. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से चपरासी (Office Assistant/ Peon) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मई से शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 मई 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन राज्यों में होगी भर्ती :
- आंध्र प्रदेश: 22 पद
- असम: 4 पद
- बिहार: 23 पद
- चंडीगढ़ (यूटी): 1 पद
- छत्तीसगढ़: 12 पद
- दादरा और नगर हवेली (यूटी): 1 पद
- दमन और दीव (यूटी): 1 पद
- दिल्ली (यूटी): 10 पद
- गोवा: 3 पद
- गुजरात: 80 पद
- हरियाणा: 11 पद
- हिमाचल प्रदेश: 3 पद
- जम्मू और कश्मीर: 1 पद
- झारखंड: 10 पद
- कर्नाटक: 31 पद
- केरल: 19 पद
- मध्य प्रदेश: 16 पद
- महाराष्ट्र: 29 पद
- मणिपुर: 1 पद
- नगालैंड: 1 पद
- ओडिशा: 17 पद
- पंजाब: 14 पद
- राजस्थान: 46 पद
- तमिलनाडु: 24 पद
- तेलंगाना: 13 पद
- उतार प्रदेश: 83 पद
- उत्तराखंड: 10 पद
- पश्चिम बंगाल: 14 पद
- कुल: 500 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 10वीं पास
- उम्मीदवारों को राज्य/ क्षेत्र के अनुसार लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 26 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- आयु की गणना 1 मई 2025 को ध्यान में रखकर होगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस 100 रुपए जमा करना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- लोकल लैंग्वेज एफिशिएंसी टेस्ट
सैलरी :
- 19500 – 37,815 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया
5 मई को गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड यानी GSEB ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
इस बार जनरल स्ट्रीम में 93.7% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है, जबकि साइंस स्ट्रीम में 83.51% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
जनरल स्ट्रीम में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला जिला बनासकांठा रहा। सबसे खराब परफॉर्मेंस वड़ोदरा का रहा। वहीं, साइंस स्ट्रीम में मोरबी जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। दाहोद का रिजल्ट सबसे सबसे कम रहा।
2. महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी
5 मई को महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी MSBSHSE ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 91.88% कैंडिडेट्स पास हुए हैं। इसमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 94.58% रहा, जबकि 89.51% लड़के पास हुए।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..