Captain Rajat Patidar who made RCB win for the first time | रजत पाटीदार ने RCB को पहली बार चैंपियन बनाया: IPL के चलते कई बार शादी टाली, श्रेयस के चोटिल होने पर डेब्‍यू का मौका मिला


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने नाम किया है। इसमें मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार ने टीम की कमान संभाली थी। IPL में रजत पहली बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे थे और इस सीजन में उन्होंने अपनी टीम को 11 मैच जिताए हैं।

रजत ने इस IPL में 15 मैच में 143.77 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए। इस सीजन वे दो फिफ्टी भी लगा चुके हैं। अब तक वे IPL में 1111 रन बना चुके हैं। रजत राइट-हैंड टॉप ऑर्डर के बैटर और ऑफ स्पिनर हैं।

दादा ने सबसे पहले पहचानी प्रतिभा

रजत का जन्म 1 जून 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर की एक बिजनेस फैमिली में हुआ। 8 साल की उम्र से रजत ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। उनकी प्रतिभा को सबसे पहले उनके दादा ने पहचाना और एक क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन करा दिया।

उनके परिवार में पिता मनोहर पाटीदार, मां मंजू पाटीदार, भाई महेंद्र पाटीदार और बहन सुनीता पाटीदार हैं।

रजत ने न्यू दिगंबर जैन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की और अंडर-15 के बाद बैटिंग पर फोकस किया। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे।

QuoteImage

जब भी रजत इंदौर में होता है, वह खजराना गणेश के दर्शन करने जरूर जाता है। उसे मां के हाथ का खाना बहुत पसंद है।

QuoteImage

– मनोहर पाटीदार, रजत पाटीदार के पिता

परीक्षा लेने के लिए कोच ने महीनेभर दौड़ लगावाई

रजत के बचपन के कोच राम अत्रे ने बताया कि वो हमेशा उसमें एक बेहतरीन खिलाड़ी देखते थे। एक बार पूर्व क्रिकेटर अमय खुरासिया से भी रजत को ट्रेनिंग दिलाई थी। अमय ने रजत की परीक्षा लेने के लिए एक महीने तक उससे सिर्फ दौड़ लगवाई। एक महीने बाद क्रिकेट की ट्रेनिंग देनी शुरू की।

कोच रजत के बचपन के दिनों को याद करके कहते हैं, ‘दशहरा मैदान में इसके पिताजी ग्राउंड पर लेकर आते थे। इसका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहता था। हंसी-मजाक या दूसरी कोई एक्टिविटी में नहीं रहता था। रजत से 30 यार्ड की बाउंड्री भी पार नहीं होती थी। शुरू में बॉलिंग करता था, कीपिंग भी करता था, लेकिन चोट न लग जाए, इसके लिए हम विशेष ध्यान रखते थे। ताकि ये बॉलिंग-बैटिंग पर फोकस कर सके।’

2015 से रणजी ट्रॉफी में एंट्री ली

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में, रजत पाटीदार को मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया, जहां वे 9 पारियों में 61.14 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 5 अर्ध शतकों के साथ 428 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

रजत पाटीदार के नाम रणजी ट्रॉफी में 5वां सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने हरियाणा के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में 100 रन बनाए। इस मैच के अंत में उनका स्कोर 159 रन था।

क्रिकेट के लिए टाली थी शादी

रजत की शादी साल 2022 में रतलाम की गुंजन पाटीदार से हुई थी। दोनों मई में शादी करने वाले थे लेकिन क्योंकि रजत को RCB की ओर से खेलना था इसलिए उन्होंने अपनी शादी पोस्टपोन कर दी थी और ऐसा एक बार नहीं उन्होंने कई बार ऐसा किया था।

2022 के IPL प्लेऑफ में रजत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद टीम में उनकी जगह पक्की हो गई और उन्हें एक बार फिर अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। रजत अपनी निजी जिंदगी को बहुत प्राइवेट रखते हैं। उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं पता।

2022 में रजत पाटीदार ने गुंजन पाटीदार से शादी की है।

2022 में रजत पाटीदार ने गुंजन पाटीदार से शादी की है।

किसी के चोटिल होने, टीम छोड़ने पर IPL में मौका मिला

साल 2021 में RCB में रजत पाटीदार को शामिल किया गया था लेकिन इस साल वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2022 के ऑक्शन में वो बिना बिके ही रहे लेकिन लुवनिथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद उन्हें RCB में शामिल किया गया। इसी साल उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतकीय पारी खेल टीम में जगह पक्की की।

IPL 2023 में RCB ने उन्हें रीटेन किया लेकिन एड़ी में चोट की वजह से नहीं खेल पाए। इसके बाद साल 2024 में 13 इनिंग्स में 395 रन जड़े। फाफ डु प्लेसिस के RCB से अलग होने के बाद 2025 में रजत को टीम का कप्तान बनाया गया।

2024 में रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली की जगह शामिल किया गया था।

2024 में रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली की जगह शामिल किया गया था।

श्रेयस अय्यर और कोहली के रिप्लेसमेंट में वनडे में दिखे

अक्टूबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए वन-डे इंटरनेशनल टीम में शामिल हुए। फरवरी 2023 में उन्हें श्रेयस अय्यर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI टीम में शामिल किया। हालांकि रजत दोनों मौकों पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे।

21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू में 16 गेंदों में 22 रन बनाए। जनवरी 2024 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारत की टीम में विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया। 2 फरवरी 2024 को सीरीज के दूसरे मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसमें उन्होंने 41 रन ही बनाए।

क्रिकेट के अलावा रजत पाटीदार को फुटबॉल खेलने का भी शौक है।

क्रिकेट के अलावा रजत पाटीदार को फुटबॉल खेलने का भी शौक है।

केकेआर के कप्तान वेंकटेश रजत की कप्तानी में खेल चुके

रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। रजत 8 महीने मैदान से दूर रहे। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली।

उन्‍होंने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में 2019 से 2024 तक मध्‍यप्रदेश की कमान संभाली। पाटीदार ने इस दौरान 12 मैचों में जीत दर्ज की जबकि चार में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। रजत ने अपनी कप्‍तानी में मध्‍यप्रदेश को 2024-25 एसएमएटी फाइनल में पहुंचाया था, जहां मुंबई से मात मिली थी। इस सीरीज में केकेआर के उप कप्तान इंदौर के वेंकटेश अय्यर भी खेल चुके हैं।

2024-25 एसएमएटी में रजत पाटीदार दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 9 पारियों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए थे।

——————–

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

IPL 2025 में क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द फाइनल:क्रिकेट के लिए स्‍कूल छोड़ा, एकेडमी में ‘मैगी ब्रदर्स’ बुलाए जाते थे; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL का टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इस मैच में क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द फाइनल बने। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress