CUET UG City Slip Released | CUET UG सिटी स्लिप जारी: 13 मई से 3 जून के बीच होगी परीक्षा; 9 मई को जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in.पर जाकर अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

NTA ने एग्जाम की डेट 6 मई को जारी की थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। ये परीक्षा 13 मई से 3 जून तक चलेगी। हालांकि पहले परीक्षा 8 मई से 1 जून तक होनी थी।

एग्जाम से 4 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

NTA के मुताबिक, CUET UG 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस हिसाब से कल यानी 9 मई को एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड से अलग है, इससे कैंडिडेट्स को जानकारी मिलेगी की उनके एग्जाम सेंटर किस शहर में होंगे। ये डॉक्यूमेंट एडमिट कार्ड से अलग है, इसकी एग्जाम के दौरान जरूरत नहीं होगी।

एडमिट कार्ड पर, NTA एग्जाम सेंटर का नाम, एग्जाम की डेट, शिफ्ट का समय, डायरेक्शन और बाकी जानकारी होगी। NTA ने अपने नोटिस में कहा कैंडिडेट्स आगे के अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से जुड़े रहें।

सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को उनके एग्जाम सेंटर और शहर की जानकारी मिलेगी।

सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को उनके एग्जाम सेंटर और शहर की जानकारी मिलेगी।

NTA ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया NTA ने अपने नोटिस में लिखा है कि यदि सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो कैंडिडेट्स को तुरंत CUET UG के लिए NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ऐसे करें CUET UG सिटी स्लिप डाउनलोड

  • CUET UG ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • एग्जाम सिटी स्लिप लिंक खोलें।
  • अपनी लॉगिन इंफॉर्मेशन दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप सब्मिट करके डाउनलोड करें।

NTA की UGC के साथ बातचीत के बाद जारी हुई एग्जाम डेट

सूत्रों के मुताबिक NTA ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC को पहले से घोषित की गई तारीख में एग्जाम करवाने में मुश्किल जताई थी। नई तारीख पर फैसला लेने के लिए 6 मई को NTA और UGC के बीच बैठक होनी थी, जिसके बाद नई परीक्षा तारीखों का ऑफिशियल अनाउसमेंट किया गया है।

क्यों हो रही है परीक्षा में देरी

रिपोर्ट्स की मानें तो CUET परीक्षा में देरी की एक बड़ी वजह पिछले रविवार को NEET-UG एंट्रेस एग्जाम है। ये परीक्षा 4 हजार से ज्यादा सेंटर पर हुई थी। इस वजह से NTA CUET आयोजित करने के लिए UGC से ज्यादा समय मांग रहा है।

लाखों कैंडिडेट्स असमंजस में

इस बार 14 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किए हैं । CUET परीक्षा टेंटेटिव डेट्स पर नहीं होने से लाखों उम्मीदवार असमंजस में थे, क्योंकि अभी तक कैंडिडेट्स सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे थे और NTA ने अभी तक एग्जाम डेट के संंबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।

इस साल परीक्षा सभी 37 विषयों के लिए पूरी तरह से कंप्यूटर-बेस्ड (CBT) होगी। यह एग्जाम 60 मिनट का होगा। इसमें 50 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। एग्जाम सेंटर के बेसिस पर रोज शिफ्ट की संख्या अलग-अलग होगी। रोज दो से तीन शिफ्ट में परीक्षा हो सकती है।

पिछले सालों के उलट, इस बार NTA ने ऑफिशियल डेट शीट जारी नहीं की है। इसके बजाय सिटी स्लिप के जरिए सीधे इंफॉर्मेशन शेयर की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें….

NEET UG पेपर एनालिसिस: फिजिक्‍स अब तक का सबसे टफ, केमिस्‍ट्री थोड़ी आसान रही; 580+ स्‍कोर पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज

रविवार 4 मई को NEET-UG की परीक्षा हुई। इसमें 5,400 से ज्यादा सेंटर्स पर 20.8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। 22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। भारत के बाहर 14 सेंटर में ये परीक्षा हुई। एग्जाम सेंटर पर हुई। इस बार NEET का पेपर मीडियम से टफ लेवल का रहा। पूरी खबर पढ़ें...

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress