Environment lovers can make a career in agriculture, know about job opportunities and career prospects | विश्व पर्यावरण दिवस आज: क्रॉप साइंटिस्‍ट, न्‍यूट्रिशनिस्‍ट जैसी फील्‍ड्स के साथ सरकारी नौकरी के मौके, एग्रीकल्‍चर में है सुनहरा करियर


  • Hindi News
  • Career
  • Environment Lovers Can Make A Career In Agriculture, Know About Job Opportunities And Career Prospects

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर साल आज यानी 5 जून को दुनियाभर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस साल Beat Plastic Pollution यानी प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं इसकी थीम है। इस दिन दुनियाभर के पर्यावरण लवर्स मिलकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण के संरक्षण की अहमियत के बारे में बताते हैं। आज इस मौके पर जानते हैं करियर की एक ऐसी फील्ड के बारे में जिससे आप पर्यावरण के करीब रह सकते हैं।

एग्रीकल्चर में करियर लाएगा पर्यावरण के करीब

अगर आप एक नेचर लवर हैं तो एग्रीकल्‍चर के सेक्‍टर में करियर की अपार संभावनाएं हैं। इसमें आप एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट से लेकर कंजर्वेशन प्लानर तक बन सकते हैं। इस सेक्टर में प्राइवेट नौकरी और खुद का बिजनेस शुरू करने के अलावा आपके पास सरकारी नौकरी का भी मौका है।

एग्रीटेक स्टार्टअप्स में भी हैं नौकरी के अवसर

भारत में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों के अनुसार देश में 31 अक्टूबर 2023 तक देश में कुल 6,224 रजिस्टर्ड एग्रीकल्चर स्टार्टअप्स हैं। इन स्टार्टअप में भी जॉब के अवसर हैं।

एग्रीकल्चर सेक्टर की सबसे बड़ी सरकारी नौकरियां – एग्री सेक्टर में भी सरकारी जॉब की बहुत संभावनाएं हैं। कैंडिडेट अलग-अलग परीक्षाओं को क्लियर करके जॉब पा सकते हैं।

1. एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर – इसके लिए कैंडिडेट को एग्रीकल्चर फील्ड में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसकी परीक्षा IBPS के जरिए आयोजित की जाती है।

2. डिस्ट्रिक्ट सुगरकेन ऑफिसर (जिला गन्ना अधिकारी) – इसके लिए कैंडिडेट को एग्रीकल्चर फील्ड में ग्रेजुएट होना चाहिए।

3. डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर – इसके लिए कैंडिडेट के पास एग्रीकल्चर फील्ड में B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए। स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन इस पद के लिए एग्जाम कंडक्ट कराता है।

4. असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर – हर साल स्टेट सब-ऑर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन के जरिए एग्जाम कराया जाता है। इसके लिए कैंडिडेट को एग्रीकल्चर फील्ड में ग्रेजुएट होना चाहिए।

5. एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर – इसके लिए कैंडिडेट के पास एग्रीकल्चर फील्ड में B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए।

6. एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर – कैंडिडेट के पास B.Sc. AG की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कुछ राज्यों में एग्रीकल्चर में B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए।

7. एग्रीकल्चर ऑफिसर – कैंडिडेट के पास एग्रीकल्चर में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।

8. इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर – कैंडिडेट के पास B.Sc. AG की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी स्ट्रीम में B.Tech. डिग्री वाले कैंडिडेट भी इसके लिए अप्लाय कर सकते हैं।

9. एग्रीकल्चर प्रोफेसर – इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट के पास PhD + NET या M.Sc. + NET की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

10. एग्रीकल्चर साइंटिस्ट – इसके लिए PhD की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट को एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड के जरिए कराया जाने वाला एग्रीकल्चर रिसर्च एग्जाम देना होता है।

11. डायरेक्टर जनरल ऑफ एग्रीकल्चर – इसके लिए भी PhD की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट को एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड के जरिए कराया जाने वाला एग्रीकल्चर रिसर्च एग्जाम देना होता है।

एग्रीकल्‍चर में करें 3 साल का ग्रेजुएशन

देश के विभिन्न कॉलेज या यूनिवर्सिटीज में एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन (B.Sc. AG) के लिए तीन प्रक्रिया हैं। साइंस स्ट्रीम से या एग्रीकल्चर में 12वीं करने वाले स्टूडेंट ही B.Sc. AG के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

  • ICAR AIEEA (UG) के जरिए एडमिशन
  • स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन
  • ICAR AIEEA के बिना एडमिशन

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (ICAR AIEEA) का एग्जाम देकर स्टूडेंट्स देश भर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं।

इसके अलावा, स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करके एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। जैसे – मध्य प्रदेश के लिए MP-PAT, उत्तर प्रदेश के लिए UPCATET, महाराष्ट्र के लिए MHT-CET और त्रिपुरा के लिए TJEE आदि। कुछ एग्रीकल्चर कॉलेज और यूनिवर्सिटी 12वीं में मार्क्स के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी देते हैं।

एग्रीकल्चर में मास्टर्स से मिलेगा एक्सपर्टाइज

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होने के बाद स्टूडेंट्स विभिन्न स्ट्रीम में मास्टर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

  • एग्रीकल्चर में M.Sc.
  • एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में MBA
  • एग्रोनॉमी में M.Sc.
  • हॉर्टिकल्चर में M.Sc.
  • सॉइल साइंस में M.Sc.
  • एग्रीकल्चर फाइनेंस में सर्टिफिकेट कोर्स
  • ऑर्गेनिक फार्मिंग सर्टिफिकेट कोर्स

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

राष्ट्रपति की पहली महिला ADC बनीं नौसेना की यशस्वी सोलंकी:हरियाणा की रहने वाली हैं, 2012 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भर्ती हुई

भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी को राष्ट्रपति का एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज का सुप्रीम कमांडर होता है। यह पहला मौका है जब नौसेना की किसी महिला अफसर को सुप्रीम कमांडर के एड-डी-कैंप क पद दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress