14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोविड महामारी के दौरान ‘बिहार में का बा’ गाने से मशहूर होने वाली भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ देशद्रोह के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर कई उकसाने वाले पोस्ट किए जो एक धर्म को टारगेट करते हैं।
‘बिहार में का बा’ गाने से चर्चा में आईं
नेहा राठौड़ ने साल 2020 में बिहार असेंबली इलेक्शंस के दौरान ‘बिहार में का बा’ गाना गाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह गाना बिहार के मजदूरों की हालत, स्वास्थ्य व्यवस्था और नेताओं के ऊपर एक तंज था जो उस समय काफी पॉपुलर हुआ। कई मीडिया हाउसेज ने नेहा राठौड़ के इस गाने को लेकर इंटरव्यू भी लिया।
ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि इसके बाद 2022 में ‘यूपी में का बा’, 2023 में ‘एमपी में का बा’ और 2024 में ‘दिल्ली में का बा’ रिलीज हुए। ये सभी गाने राज्यों की राजनीति पर बेस्ड थे और सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं।
क्रिएटिव 1
2020 में यूट्यूब चैनल बनाया
अलग-अलग सोशल मीडिया पर नेहा अपना कंटेंट पोस्ट करती हैं, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं….
- यूट्यूब- 1.7 मिलियन
- इंस्टाग्राम- 1.41 लाख
- ट्विटर- 4.39 लाख
- फेसबुक- 3.9 मिलियन
———————————————-
कानपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की
नेहा सिंह राठौड़ का जन्म 1997 में बिहार के जनदाहा में हुआ। साल 2018 में उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से BSc की।
साल 2019 में नेहा ने भोजपुरी लोक गीत गाने शुरू किए और एक लोक गायिका के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वो अपने फोन पर गाने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करने लगी। इसके बाद साल 2020 में नेहा ने यूट्यूब चैनल बनाया और ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसी दूसरी सोशल मीडिया साइट्स पर भी वो एक्टिव रहने लगी। उनके ज्यादातर गाने और कविताएं पॉलिटिकल होती होती हैं जो सरकार के कामों पर सवाल उठती हैं।
कॉन्ट्रोनवर्सी में भी रहीं नेहा
वर्तमान में नेहा पर देशद्रोह के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कई वीडियो पोस्ट किए थे। इन्हीं में से एक वीडियो को पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल किया। इसके बाद से ही नेहा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं।
इससे पहले साल 2023 में मध्य प्रदेश में हुए यूरिनेशन इंसीडेंट को लेकर नेहा ने एक कैरिकेचर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस मामले में भी नेहा के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई और वो विवादों में घिरीं।
डॉ मेड्यूसा पर पर भी लगा देशद्रोह का आरोप
नेहा राठौड़ की ही तरह लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मादरी काकोटी के खिलाफ भी देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मादरी काकोटी सोशल मीडिया पर डॉ मेड्यूसा के नाम से काफी पॉपुलर हैं। एक्स पर करीब 1.5 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद मादरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्टी की थी। इसी को लेकर पूरा बवाल मचा है।
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
1. थ्री इडिएट्स वाले स्कूल को CBSE से मान्यता मिली:’रैंचो का स्कूल’ नाम से फेमस है; जल्द ही 12वीं तक पढ़ाई हो सकेगी

आखिरकार थ्री इडिएट्स वाले रैंचो के स्कूल को CBSE बोर्ड की ओर से मान्यता मिल ही गई है। लद्दाख के द्रुक पदमा कारपो स्कूल को करीब 20 साल पहले शुरू किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…