Indian Air Force recruits 284 posts; 64 vacancies in ISRO; Rajasthan Board 10th result released | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: इंडियन एयरफोर्स में 284 पदों पर भर्ती, ISRO में 64 वैकेंसी; राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Air Force Recruits 284 Posts; 64 Vacancies In ISRO; Rajasthan Board 10th Result Released

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयर फोर्स में 284 पदों पर भर्ती और ISRO में 64 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात दूसरे फेज के पद्म अवॉर्ड्स की और टॉप स्टोरी में जानकारी राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की।

करेंट अफेयर्स

1. राष्ट्रपति ने दिए 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

27 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दूसरे फेज के पद्म अवॉर्ड्स दिए। इस दौरान 3 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री समेत कुल 68 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें से 7 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार मिला।

राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहीं साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहीं साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

  • वहीं, सेरेमनी में बिहार की दिवंगत लोक गायिका डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • इससे पहले 28 अप्रैल को पहले चरण की अवॉर्ड सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था।
  • 19 हस्तियों को पद्म भूषण, 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया था। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं रहीं।

2. दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 9वां टेस्ट फेल

28 मई को दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 9वां टेस्ट फेल हो गया।

स्टारशिप को भारतीय समय के अनुसार आज यानी, 28 मई को सुबह करीब 5 बजे टैक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया था।

स्टारशिप को भारतीय समय के अनुसार आज यानी, 28 मई को सुबह करीब 5 बजे टैक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया था।

  • लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट बाद स्टारशिप ने कंट्रोल खो दिया।
  • ये लगातार तीसरी बार है जब स्टारशिप आसमान में ही नष्ट हुआ।
  • हालांकि, बूस्टर ने अमेरिका की खाड़ी में हार्ड लैंडिंग की।
  • इस टेस्ट में पहली बार 7वें टेस्ट में इस्तेमाल किए गए बूस्टर का दोबारा उपयोग किया गया।
  • स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है।
  • दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस रॉकेट को बनाया है।
  • इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. इंडियन एयरफोर्स में 284 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत इंडियन एयरफोर्स में कमीशंड ऑफिसर के 284 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स जुलाई 2026 में शुरू होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • फ्लाइंग : 3 पद
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) : 156 पद
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) : 125 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

फ्लाइंग ब्रांच (एएफसीएटी और एनसीसी एंट्री):

  • 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) कम से कम 50% अंकों के साथ पास
  • 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) या
  • 60% अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक. की डिग्री

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल):

  • 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) कम से कम 50% अंकों के साथ पास
  • इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय डिग्री।

ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी):

न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री

एज लिमिट :

  • फ्लाइंग ब्रांच : 20 – 24 साल
  • 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन टेक्निकल) : 20 – 26 साल
  • 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • AFCAT एंट्री : 550 के साथ जीएसटी
  • NCC स्पेशल एंट्री : नि:शुल्क

सैलरी :

56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  1. रिटन एग्जाम ( AFCAT उम्मीदवारों के लिए)
  2. एएफएसबी इंटरव्यू
  3. मेडिकल टेस्ट
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

2. ISRO के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में 64 पदों पर भर्ती

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में 64 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • टेक्नीशियन B : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिग्री
  • ड्राफ्ट्समैन B : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिग्री
  • फार्मासिस्ट A : संबंधित क्षेत्र में डी फार्मा डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • एससी, एसटी को 5 साल की छूट
  • ओबीसी को 3 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन टेस्ट
  • स्किल टेस्ट

सैलरी :

  • टेक्नीशियन B :

21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

  • ड्राफ्ट्समैन B :

21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

  • फार्मासिस्ट A :

29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. ट्रम्प ने स्टूडेंट वीजा के लिए अपॉइंटमेंट देना बंद करने का आदेश दिया

27 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने दुनिया भर में अपने दूतावासों को स्टूडेंट वीजा के लिए अपॉइंटमेंट देना बंद करने का आदेश दिया। ट्रंप सरकार का कहना है कि वो आवेदकों के सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की तैयारी के लिए एक योजना पर काम कर रही है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर जारी बयान में कहा गया है कि ये रोक 'अगले गाइडलाइन तक जारी रहेगी।'

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर जारी बयान में कहा गया है कि ये रोक ‘अगले गाइडलाइन तक जारी रहेगी।’

इससे पहले 23 मई को अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को एक नोटिस भेजा। इसमें कहा गया कि यूनिवर्सिटी अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला नहीं दे सकती। हालांकि, नोटिस मिलने के कुछ घंटों बाद, बोस्टन की एक संघीय जज, एलिसन बरोज ने DHS की कार्रवाई पर अस्थायी रोक लगा दी।

कोर्ट ने ये रोक 1 एक हफ्ते के लिए लगाई है। इस विवाद के चलते हार्वर्ड में पढ़ रहे लगभग 800 भारतीय स्‍टूडेंट्स संकट में हैं।

2. IIT दिल्‍ली का सिलेबस 12 साल बाद बदला

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी यानी IIT दिल्ली ने 12 साल बाद अपने कोर्सेज के सिलेबस में बदलाव का फैसला किया है। संस्‍थान के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने इसकी जानकारी दी। नए सिलेबस में इंजीनियरिंग में AI की पढ़ाई कंपलसरी होगी। साथ ही क्‍लासेज में स्‍टूडेंट्स की संख्‍या भी आधी होगी।

आखिरी बार सिलेबस में बदलाव 2013 में किया गया था।

आखिरी बार सिलेबस में बदलाव 2013 में किया गया था।

फर्स्‍ट ईयर यानी पहले और दूसरे सेमेस्‍टर में क्‍लास के स्‍टूडेंट्स की संख्‍या भी आधी की जाएगी। अब हर क्‍लास में 300 के बजाय 150 ही स्‍टूडेंट्स होंगे। प्रो रंगन का कहना है कि इससे हर स्‍टूडेंट पर पर्सनलाइज्‍ड अटेंशन बढ़ेगी।

3. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी RBSE 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। बाड़मेर की रहने वाली वंदना चौधरी ने कुल 99.5% मर्क्स के साथ टॉप किया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं के परीक्षा में कुल 93.06 फीसदी स्टूडेंट पास हुए। इस साल 93.16 प्रतिशत लड़के पास हुए, जबकि 94.8 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हुई थी। इसमें 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress