Indian Army recruits 90 posts; Bihar State Cooperative Bank announces 154 vacancies; Punjab Board 12th result declared | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: इंडियन आर्मी में 90 पदों पर भर्ती, बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 वैकेंसी; पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Army Recruits 90 Posts; Bihar State Cooperative Bank Announces 154 Vacancies; Punjab Board 12th Result Declared

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन आर्मी में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 90 पदों पर भर्ती की और बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात भारत के 52वें चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण की और टॉप स्टोरी में जानकारी RRB NTPC ग्रेजुएशन लेवल भर्ती परीक्षा के एग्जाम डेट्स की।

करेंट अफेयर्स

1. जस्टिस गवई भारत के 52वें चीफ जस्टिस बने आज, 14 मई जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को CJI पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को CJI पद की शपथ दिलाई।

  • CJI गवई देश के पहले बौद्ध चीफ जस्टिस हैं।
  • जस्टिस गवई ने CJI संजीव खन्ना की जगह ली। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हुआ।
  • CJI खन्ना के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस गवई का नाम था। इसलिए जस्टिस खन्ना ने उनका नाम आगे बढ़ाया।
  • जस्टिस गवई का कार्यकाल 6 महीने का होगा।
  • वे 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में प्रमोट हुए थे।
  • उनके रिटायरमेंट की तारीख 23 नवंबर, 2025 है।

2. पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार UPSC के चेयरमैन बने

14 मई को भारत सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC का चेयरमैन बनाया।

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया कि केंद्र सरकार के इस फैसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुहर लगा दी है।

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया कि केंद्र सरकार के इस फैसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुहर लगा दी है।

  • अजय कुमार 1985 बैच के रिटायर IAS ऑफिसर हैं।
  • वो इससे पहले रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं।
  • अजय कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक सहित कई पदों पर काम किया है।
  • अजय 2014 में डिजिटल इंडिया पहल को लागू करने वाली टीम का हिस्सा थे, जिसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, आधार, MyGov.in और गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस आदि शामिल थे।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 90 पदों पर भर्ती

भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के तहत जनवरी 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के साथ
  • जेईई मेन 2025 में उपस्थित हुआ हो।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों की डेट ऑफ बर्थ 2 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • जेईई (मेन) स्कोर
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट

स्टाइपेंड :

  • ट्रेनिंग के दौरान : 56,100 रुपए प्रतिमाह

ट्रेनिंग के बाद सैलरी :

  • लेफ्टिनेंट : 56,100-1,77,500 रुपए प्रतिमाह
  • कैप्टन : 61,300-1,93,900 रुपए प्रतिमाह
  • मेजर : 69,400-2,07,200 रुपए प्रतिमाह
  • लेफ्टिनेंट कर्नल : 1,21,200-2,12,400 रुपए प्रतिमाह
  • कर्नल : 1,30,600-2,15,900 रुपए प्रतिमाह
  • ब्रिगेडियर : 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह
  • मेजर जनरल : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
  • लेफ्टिनेंट जनरल HAG + स्केल : 2,05,400-2,24,400 रुपए प्रतिमाह
  • VCOAS/आर्मी कैडर/ लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) : 2,25,000 रुपए प्रतिमाह
  • COAS : 2,50,000 रुपए प्रतिमाह

2. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 पदों पर भर्ती

बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • सीईओ कम मैनेजर : 77 पद
  • अकाउंटेंट : 77 पद
  • कुल पदों की संख्या : 154

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

सीईओ कम मैनेजर :

  • एग्रीकल्चर, एग्री-बिजनेस, सहकारिता प्रबंधन, फायनेंशियल मैनेजमेंट या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा या डिग्री।
  • चयनित जिलों में स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी।
  • अंग्रेजी भाषा में एक्सपर्ट।
  • एफपीओ, कोऑपरेटिव, या फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में एक्सपीरियंस को प्राथमिकता।
  • दोपहिया वाहन चलाने में एक्सपर्ट होना चाहिए।
  • पसंदीदा जिले का स्थायी निवासी होना जरूरी।

अकाउंटेंट :

  • 12वीं मैथ्स के साथ अनिवार्य हो या कॉमर्स/अकाउंटेंसी स्ट्रीम से पास होना चाहिए।
  • कॉमर्स या अकाउंटेंसी में ग्रेजुएट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • टेली का नॉलेज होना चाहिए।
  • अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में एक्सपर्ट हो।
  • चयनित जिलों का स्थायी निवासी होना जरूरी।

एज लिमिट :

अधिकतम 40 साल

फीस :

  • सीईओ कम मैनेजर : 500 रुपए
  • अकाउंटेंट : 200 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी :

  • सीईओ कम मैनेजर : 25,000 रुपए प्रतिमाह
  • अकाउंटेंट : 10,000 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. RRB NTPC ग्रेजुएशन लेवल भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट्स घोषित

13 मई को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएशन लेवल भर्ती के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) का शेड्यूल जारी कर दिया गया। ये परीक्षा 5 जून से 23 जून तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को जारी किए जाने की उम्मीद है, जबकि सिटी इंटिमेशन स्लिप्स 27 मई तक उपलब्ध कराई जाएगी। कैंडिडेट्स RRB चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।

2. पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित 14 मई को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी PSEB ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया। बरनाला की हरसीरत कौर 500 में से 500 मार्क्स लाकर पूरे प्रदेश में टॉपर बनी हैं। कैंडिडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल 2.8 लाख छात्रों ने पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 2,65,388 ने परीक्षा दी। इनमें से 2,41,506 पास हुए। इस साल 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 91% रहा है।

इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है, लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32% रहा। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress