JNU Students Union Election result 2025 AISA ABVP | JNU छात्र संघ चुनाव- 3 पदों पर लेफ्ट कैडिडेंट्स जीते: नीतीश कुमार अध्यक्ष, मनीषा उपाध्यक्ष बनीं; ABVP की 9 साल बाद वापसी, संयुक्त सचिव पद जीता


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ABVP ने 2015-16 के बाद JNU छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल की है। - Dainik Bhaskar

ABVP ने 2015-16 के बाद JNU छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल की है।

वाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में लेफ्ट कैंडिडेट्स ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 9 साल बाद वापसी करते हुए संयुक्त सचिव पद जीता है।

JNSU चुनाव आयोग की ओर से सोमवार देर रात जारी नतीजों के अनुसार, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नीतीश कुमार ने 1,702 वोटों पाकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। ABVP की शिखा स्वराज को 1430 जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) कैंडिडेट तैयब्बा अहमद को 918 वोट मिले।

डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) की मनीषा उपाध्यक्ष (1150 वोट) ने 34 वोट से ABVP के निट्टू गौतम को हराया। महासचिव पद पर मुन्तहा फातिमा (1520 वोट) जीतीं। वहीं, ABVP के वैभव मीणा ने 1518 वोटों के साथ संयुक्त सचिव चुने गए। 25 अप्रैल को हुए चुनाव में 7,905 स्‍टूडेंट्स में से 5,500 ने इलेक्‍शन में मतदान किया है।

JNSU के चुनाव पहले 8 अप्रैल को होने थे, लेकिन कैंपस में तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं के बाद 25 अप्रैल को वोटिंग हुई।

JNSU के चुनाव पहले 8 अप्रैल को होने थे, लेकिन कैंपस में तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं के बाद 25 अप्रैल को वोटिंग हुई।

विनर कैंडिडेट के बयान…

  • अध्यक्ष नीतीश कुमार: कैंपस में लगातार फंड काटा जा रहा है। हम सरकार के खजाने से खींच कर फंड लाएंगे। कैंपस के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद किया गया है उसको बेहतर किया जाएगा।
  • उपाध्यक्ष मनीषा: इस जीत पूरे विश्वविद्यालय की जीत है। ये बाबा साहब की जीत है, उनके सपने की जीत है। JNU लाल था और लाल ही रहेगा। हम छात्रों के लिए काम करेंगे।
  • महासचिव मुन्तहा फातिमा: यहां हमेशा लेफ्ट यूनिट जीती है। हमें शिक्षा के केंद्रीकरण और निजीकरण के खिलाफ लड़ना है। हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
  • संयुक्त सचिव वैभव मीना: JNU में भगवा लहरा चुका है। हमने एक दशक के बाद यह जीत हासिल की है, और अगले चुनाव में ABVP सभी चार सीटें जीतेगी।

लेफ्ट की पार्टियों में फूट, ABVP ने अकेले चुनाव लड़ा JNSU चुनाव में इस बार लेफ्ट अलायंस के बीच में दरार देखने को मिली। AISA और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) ने एक साथ चुनाव लड़ा। जबकि SFI और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (BAPSA) और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (PSA) के साथ गठबंधन किया।

ABVP ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा और 9 साल बाद JNSU में जगह बनाई। 2015-16 के बाद ABVP ने JNSU के केंद्रीय पैनल में जगह बनाई है। ABVP ने 2000-01 में अध्यक्ष पद जीता था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress