- Hindi News
- Career
- Markram Became ‘Man Of The Match’ In The World Test Championship
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका ने 14 जून को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस चैंपयनशिप के जीत के हीरो रहे एडन मार्करम (136 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने ‘चोकर्स’ का दाग आखिरकार हटाकर ‘वर्ल्ड चैंपियन’ का टैग हासिल कर लिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ‘होम ऑफ क्रिकेट’ यानी ‘लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड’ पर खेला गया।
साउथ अफ्रीका ने 27 साल के बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

इलॉन मस्क और क्रिस मॉरिस के स्कूल से पढ़ाई की
ऐडन मार्करम की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुई। ‘प्रिटोरिया बॉयज हाई स्कूल’ एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यहीं से इलॉन मस्क ने स्कूलिंग की थी।
ये स्कूल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों का भी गढ़ रहा है। क्रिस मॉरिस, ग्लेन हॉल, एडी बार्लो जैसे दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को शुरुआती ट्रेनिंग इसी स्कूल में मिली। मार्करम भी पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट और फुटबॉल में सक्रिय थे। बाद में उन्होंने क्रिकेट को ही अपना फुल टाइम करियर चुना।

2014 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे
मार्करम 2012 में साउथ अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल हुए। 2012-13 सीजन में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल अंडर-19 मैचों में अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें वर्ल्ड कप के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने 2014 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की।
दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पहली बार अंडर-19 विश्व कप जीता। मार्करम ने इस टूर्नामेंट में 6 मैचों में 370 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वे साउथ अफ्रीका के टॉप रन-स्कोरर रहे।

2014 अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मार्करम को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
यही टूर्नामेंट मार्करम के शुरुआती करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बना।
2017 में ‘डोमेस्टिक न्यूकमर ऑफ द ईयर’ बने
अंडर-19 विश्व कप के बाद मार्करम ने 2014 में नॉर्दर्न्स के लिए दक्षिण अफ्रीका के फर्स्ट क्लास क्रिकेट (डोमेस्टिक) में डेब्यू किया। उन्होंने अपनी टेक्निकल बैटिंग और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। 2014-15 और 2015-16 सीजन में उन्होंने नॉर्दर्न्स और टाइटंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के चलते 2017 में मार्करम को क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा ‘डोमेस्टिक न्यूकमर ऑफ द ईयर’ चुना गया।
इस प्रदर्शन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें इंटरनेशनल टीम में जगह मिली।
मार्क बाउचर से ट्रेनिंग ली
2015 में एडन मार्करम ने टाइटन्स टीम जॉइन की। उस वक्त मार्क बाउचर टीम के हेड कोच बने। तभी से बाउचर, मार्करम के करियर के मार्गदर्शक बन गए।
अंतरराष्ट्रीय करियर:
- टेस्ट डेब्यू: 28 सितंबर, 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया। अपने पहले टेस्ट में 97 रन बनाए और दूसरे टेस्ट में 143 रन की शतकीय पारी खेली। वे पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने जिन्होंने अपने पहले तीन टेस्ट में दो शतक लगाए।
- वनडे डेब्यू: 22 अक्टूबर, 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ, जहां उन्होंने 66 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए।
- टी20 डेब्यू: 22 मार्च, 2019 को श्रीलंका के खिलाफ, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए।
- 2023 में, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पुरुष क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज शतक (49 गेंदों में) बनाया। हालांकि, ये रिकॉर्ड बाद में ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ दिया।
ग्रीम स्मिथ के बाद दूसरे सबसे युवा ODI कैप्टन
फरवरी 2018 में, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को उंगली में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ बाकी बचे पांच वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर कर दिया गया। उनकी गैर मौजूदगी में एडन मार्करम को दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी है मार्करम
मार्करम 23 साल और 123 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनसे कम उम्र में यह उपलब्धि केवल ग्रीम स्मिथ ने हासिल की थी।
अब तक इंटरनेशनल करियर
- टेस्ट: 45 मैच, 2,857 रन, औसत- 36, 7 शतक, 412 चौके, 14 छक्के।
- वनडे: 77 मैच, 2,371 रन, औसत- 37, 3 शतक, 236 चौके, 55 छक्के।
- टी20: 57 मैच, 1,367 रन, औसत- 30, 123 चौके, 56 छक्के।
- ICC रैंकिंग (2025): टेस्ट में 18वीं, वनडे में 26वीं, टी20 में 24वीं।
ये खबर भी पढ़ें…
शुभांशु शुक्ला की ISS रवानगी फिर टली:NDA क्लियर कर IAF पायलट बने, 2019 में गगनयान मिशन के लिए चुने गए; जानें कंप्लीट प्रोफाइल

ISRO के एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवानगी फिर टल गई है। उन्हें आज भारतीय समयानुसार शाम 5:52 बजे पर ISS के लिए उड़ान भरनी थी। पढ़ें पूरी खबर…