- Hindi News
- Career
- Navy’s Yashasvi Solanki Became The First Woman ADC Of The President
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी को राष्ट्रपति का एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज का सुप्रीम कमांडर होता है। यह पहला मौका है जब नौसेना की किसी महिला अफसर को सुप्रीम कमांडर के एड-डी-कैंप क पद दिया गया है।
राष्ट्रपति को 5 ADC दिए जाते हैं। इनमें से 3 थल सेना से, 1 वायुसेना और 1 नौसेना से होता है। इसके लिए राष्ट्रपति खुद ही अफसरों का चयन करते हैं।
हरियाणा की रहने वाली हैं यशस्वी
यशस्वी सोलंकी हरियाणा की रहने वाली हैं। साल 2012 में उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत नौसेना की लॉजिस्टिक ब्रांच जॉइन की। इसके बाद यहां 5 से 7 साल तक सेवाएं देने के बाद अब उन्हें राष्ट्रपति का ADC बनाया गया है।
नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक यशस्वी के अनुशासन, कड़ी मेहनत और लीडरशिप क्वालिटीज ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। अब वो राष्ट्रपति की ADC नियुक्त की गई हैं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला हैं।

गवर्नर, आर्मी कमांडर की ADC रह चुकी हैं महिलाएं
साल 2023 में स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पढ़ी को मिजोरम के मुख्यमंत्री हरिबाबू कंभामबति का ADC बनाया गया था। गवर्नर की ADC बनने वाली वो पहली महिला थीं। मनीषा 2015 बैच की इंडियन एयरफोर्स की ऑफिसर हैं।
इससे पहले 2019 में लेफ्टिनेंट गनीवी लालजी को आर्मी कमांडर का ADC बनाया गया था। आर्मी कमांडर की ADC बनने वाली वो पहली महिला थीं। लालजी 2011 में कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री इंटेलिजेंस में भर्ती हुईं थीं।
———————

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
BSF की असिस्टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी को कमेंडेशन डिस्क: तीसरी पीढ़ी की सुरक्षाकर्मी हैं; पाकिस्तानी पोस्ट से 150 मीटर दूर रहकर 72 घंटे मुकाबला किया

6 और 7 मई की दरमियानी रात, भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने सीमा से सटे इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी पोस्ट से महज 150 मीटर दूर भारत के अखनूर पोस्ट की कमान असिस्टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी के हाथ में थी। पूरी खबर पढ़ें…