55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करके NEET आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के साथ ही एजेंसी ने कैंडिडेट्स के रिकॉर्ड किए गए आंसर भी डिस्प्ले किए हैं।
ऑबजेक्शन विंडो 5 जून तक खुली रखेंगी
NEET-UG की आंसर-की की ऑब्जेक्शन विंडो 5 जून की रात 11.50 बजे तक एक्टिव रहेगी। कैंडिडेट्स क्वेश्चन को चैलेंज कर सकते हैं और अपना फीडबैक भेज सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को एक सवाल के लिए 200 रुपए चार्ज देना होगा। ऑब्जेक्शन का वेरिफिकेशन सब्जेक्टस एक्सपर्ट के पैनल के जरिए किया जाएगा। यदि किसी भी कैंडिडेट का ऑब्जेक्शन चैलेंज सही पाया जाता है, तो आंसर-की को रिवाइज किया जाएगा और उसके अकॉर्डिंग सभी कैंडिडेट की आंसर-की में बदलाव किया जाएगा।
इन आपत्तियों के आधार पर NEET UG फाइनल आंसर की 2025 और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

20.8 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा में हुए शामिल
22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

इस साल पेपर में टोटल 180 सवाल थे और टाइम ड्यूरेशन भी कम था।
4 मई को हुई थी परीक्षा
4 मई को NEET-UG एग्जाम देश भर के 5 हजार से ज्यादा सेंटर पर हुआ था। ये एग्जाम दिन में 2 बजे से 5 बजे तक हुआ था। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेज में डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा।
NEET UG एग्जाम में थी माइनस मार्किंग NEET UG मार्किंग के मुताबिक, एग्जाम में माइनस मार्किंग होती है। इसमें सही आंसर के लिए कैंडिडेट्स को चार मार्क्स, जबकि गलत आंसर के लिए एक मार्क्स काटा जाता है।
जनरल के लिए 50% क्वालिफाइंग मार्क्स NEET UG एग्जाम क्लियर करने के लिए जनरल कैंडिडेट्स को कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स जरूरी होते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स जरूरी होंगे। इसके साथ ही दिव्यांग कैंडिडेट्स को सामान्य श्रेणी में होने पर 45 प्रतिशत लाना होगा।
सवाल और एग्जाम ड्यूरेशन दोनों ही कम हुए
इस साल पेपर में टोटल 180 सवाल थे। वहीं साल 2024 में 200 सवाल थे। इसके साथ ही इस बार एग्जाम का ड्यूरेशन भी कम किया गया है। इस साल 180 मिनट यानी 3 घंटे का समय था। वहीं पिछले साल 200 सवालों के लिए 200 मिनट यानी 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि इस बार टाइम कम होने से कैंडिडेट्स को टाइम मैनेज करने में परेशानी आई।
इस साल डिफिकल्टी लेवल ज्यादा रहा
साल 2024 की तुलना में इस बार डिफिकल्टी लेवल थोड़ा ज्यादा रहा। खासकर फिजिक्स और बॉटनी के कुछ सेक्शन कैंडिडेट्स के लिए टफ रहे। 2024 में आसान होने की वजह से कट-ऑफ भी ज्यादा रहा।
NEET-UG प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक…
ऑब्जेक्शन चैलेंज करने का डायरेक्ट लिंक…
NTA NEET UG आंसर-की नोटिफिकेशन 2025…