- Hindi News
- Career
- Recruitment For 320 Posts In ISRO; 107 Vacancies For Assistant Professor In UP; UPPSC PCS Mains Exam Schedule Released
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात ISRO में साइंटिस्ट समेत अन्य के 320 पदों पर भर्ती और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की 107 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात महेंद्र गुर्जर के जेवलिन थ्रो में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPPSC PCS मेन्स एग्जाम के शेड्यूल की।
करेंट अफेयर्स
1. गुजरात के गांधीनगर में 5,536 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 5,536 करोड़ रुपए के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसमें शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और राजस्व सेवाओं सहित प्रमुख परियोजनाएं शामिल है।
- इस दौरान पीएम ने 1,000 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट के तीसरे चरण का शिलान्यास किया।
- साथ ही, पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 1,006 करोड़ रुपए के लागत के 22,000 हजार से अधिक घरों का उद्घाटन किया।
- पीएम मोदी गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर हैं।
- उन्होंने 26 मई को दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए और भुज में 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।
2. महेंद्र गुर्जर ने जेवलिन थ्रो F42 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
26 मई को इंडियन जेवलिन थ्रोअर महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड में हो रहे नॉटविल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में गोल्ड मेडल जीता।

महेंद्र ने F42 कैटेगरी में 61.17 मीटर भाला फेंककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- महेंद्र ने 2022 में ब्राजील के रॉबर्टो फ्लोरियानी एडेनिलसन का 59.19 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।
- महेंद्र गुर्जर ने अपने तीसरे प्रयास में भाले को 61.17 मीटर की विश्व रिकॉर्ड दूसरी तक फेंका।
- उनके शुरुआती दो प्रयास 56.11 और 55.51 मीटर के रहे।
- ये नॉटविल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री में कॉम्पिटीशन में महेंद्र का दूसरा गोल्ड है।
- उन्होंने 23 मई को 5.59 मीटर के प्रयास के साथ लंबी कूद T42 कॉम्पिटीशन में भी पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया था।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. ISRO में साइंटिस्ट के 320 पदों पर भर्ती
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
- साइंटिफिक इंजीनियर एससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 113 पद
- साइंटिफिक इंजीनियर एससी (मैकेनिकल) : 160 पद
- साइंटिफिक इंजीनियर एससी (कंप्यूटर साइंस) : 44 पद
- साइंटिफिक इंजीनियर एससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) – पीआरएल : 2 पद
- साइंटिफिक इंजीनियर एससी (कंप्यूटर साइंस) – पीआरएल : 1 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री
एज लिमिट :
- अधिकतम 28 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
- 56,100 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
फीस :
- सभी उम्मीदवारों को 750 रुपए प्रोसेसिंग फीस देना होगी।
2. यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 55% अंकों के साथ साइंस/मैथ्स/सोशल साइंस/कॉमर्स/लैंग्वेज में पीजी डिग्री(बीएड टीचिंग के लिए) विशेषज्ञता के क्षेत्र में संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ पीजी डिग्री (एमएड टीचिंग के लिए)
- 55% अंकों के साथ एमएड की डिग्री
या
- 55% अंकों के साथ शिक्षाशास्त्र में एमए और 55% अंकों के साथ बीएड/बीएलएड या समकक्ष डिग्री
- शिक्षाशास्त्र में पीएचडी या नेट एग्जाम पास या समकक्ष परीक्षा पास
एज लिमिट :
- अधिकतम 62 वर्ष
- राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी :
- 15,600-39,100 रुपए
- इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम के बेसिस पर
टॉप स्टोरी
1. UPPSC PCS मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी
27 मई को उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने प्रोविंसिअल सिविल सर्विस (PCS) मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं।
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, UPPSC PCS मेन्स परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
UPPSC ने PCS प्रीलिम्स परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी और इसका रिजल्ट 28 फरवरी, 2025 को घोषित किया गया। कुल 15,066 उम्मीदवारों को UPPSC PCS मेन्स परीक्षा के लिए सिलेक्ट किया गया।
2. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
27 मई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं में 91.71% स्टूडेंट्स पास हुए, जो पिछले साल के 90.40% से 1.31% ज्यादा है। वहीं, इस बार कुल 90.96% लड़के और 92.38% लड़कियां पास हुईं।
झारखंड 10वीं बोर्ड में 97.831% रिजल्ट के साथ कोडरमा जिले का परफॉरमेंस बेस्ट रहा, जबकि 96.830% रिजल्ट के साथ पाकुर जिला दूसरे स्थान पर रहा। कुल 4,33,944 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें 4,31,488 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए। इसमें से 3,95,755 स्टूडेंट्स पास हुए।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें