Recruitment for engineering graduates in Bharat Petroleum and C-DAC; NEET PG city slip released | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: भारत पेट्रोलियम और C-DAC में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्तियां; NEET PG की सिटी स्लिप जारी


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For Engineering Graduates In Bharat Petroleum And C DAC; NEET PG City Slip Released

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात भारत पेट्रोलियम और C-DAC में निकली भर्तियों की। करेंट अफेयर्स में जानकारी पोलैंड के नए प्रेसिडेंट की और टॉप स्टोरी में डिटेल्‍स JEE Advanced रिजल्‍ट और NEET PG सिटी इंटिमेशन स्लिप की।

करेंट अफेयर्स

1. करोल नव्रॉकी की पोलैंड के प्रेसिडेंशियल इलेक्‍शन में जीत

2 जून को करोल नव्रॉकी ने पोलैंड के प्रेसिडेंशियल इलेक्‍शन में जीत दर्ज की। करोल 6 अगस्‍त को राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वे मौजूदा राष्‍ट्रपति आंद्रेज डूडा की जगह लेंगे।

करोल ने 50.89% वोट पाकर इलेक्‍शन में जीत दर्ज की।

करोल ने 50.89% वोट पाकर इलेक्‍शन में जीत दर्ज की।

2. Indigo ने 3 विदेशी एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप की

1 जून को भारतीय एयलाइंस Indigo ने 3 विदेशी एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की। ये 3 एयरलाइंस Delta Air Lines, Air France-KLM और Virgin Atlantic हैं। IndiGo मार्च 2026 तक 10 ओवरसीज शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू करेगी।

इस पार्टनरशिप की मदद से यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

इस पार्टनरशिप की मदद से यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. भारत पेट्रोलियम लिमिटेड में भर्ती

भारत पेट्रोलियम लिमिटेड में एग्जिक्‍यूटिव समेत कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। 30 से 35 साल तक के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 27 जून तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 1.2 से 1.4 लाख तक मासिक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स bharatpetroleum.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2. C-DAC में इंजीनियर्स के लिए भर्ती

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग यानी C-DAC ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और मैनेजर के 311 पदों पर भर्ती निकाली है। ​​​​​35 से 56 साल तक के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 20 जून तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 1.8 लाख रुपए तक मासिक सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. JEE Advanced 2025 एग्‍जाम का रिजल्‍ट जारी

IIT कानपुर ने आज 2 जून को JEE Advanced एग्‍जाम का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। कुल 54,378 स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम में क्‍वालिफाई हुए हैं। कोटा के राजित गुप्‍ता ने 360 में से 332 स्‍कोर के साथ टॉप किया है।

कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट में राजित गुप्‍ता के टॉपर बनने पर जश्‍न मनाया गया।

कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट में राजित गुप्‍ता के टॉपर बनने पर जश्‍न मनाया गया।

कॉमन रैंक लिस्‍ट के लिए कट-ऑफ 74 मार्क्‍स रहा। क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए JoSAA काउंसलिंग का प्रोसेस कल 3 जून से शुरू होगा।

2. NEET PG 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

NBEMS ने NEET PG एग्‍जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं। एग्‍जाम 15 जून को होना है, जिसके एडमिट कार्ड 11 जून को जारी होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते एग्‍जाम 1 ही शिफ्ट में आयोजित होगा और नॉर्मलाइजेशन का इस्‍तेमाल नहीं होगा। कैंडिडेट्स nbe.edu.in पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress