- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 1 April | Uttar Pradesh Won The National Handball Championship, Developed India Youth Parliament 2025 To Be Organized In New Delhi
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 1 अप्रैल, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. उत्तर प्रदेश ने जीती नेशनल हैंडबॉल चैम्पियनशिप : 30 मार्च को उत्तर प्रदेश ने 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैम्पियनशिप जीती।

फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 19-17 से हराया।
- उत्तर प्रदेश ने ये खिताब पहली बार जीता है ।
- इस चैम्पियनशिप का आयोजन 26 से 30 मार्च, 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ।
2. रोजगार मिशन स्थापित करने की घोषणा : 30 मार्च को यूपी सरकार ने राज्य में ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ स्थापित करने की घोषणा की।

रोजगार मिशन की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
- उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का उद्देश्य देश और विदेश में रोजगार के योग्य कैंडिडेट्स की काउंसिलिंग करना है।
- मिशन के तहत कैंडिडेट्स में स्किल्स की क्वालिटी में सुधार किया जाएगा।
3. लार्ज लैंग्वेज मॉडल और जनरेटिव AI पर हैकाथॉन : 28 और 29 मार्च को IIT कानपुर में लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और जनरेटिव AI पर हैकाथॉन का आयोजन किया गया।

हैकाथॉन का उद्देश्य स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स सिस्टम- लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और जनरेटिव AI का इस्तेमाल करके मॉडर्न सॉल्युशन तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
- नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) और IIT, कानपुर ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।
- इसमें भारत के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय
4. निधि तिवारी प्रधानमंत्री मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी बनीं : भारतीय विदेश सेवा यानी IFS की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार ने 31 मार्च को निधि तिवारी को पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी की नियुक्ति की घोषणा की।
- निधि तिवारी 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।
- वे नवंबर 2022 से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं।
- इससे पहले, उन्होंने विदेश मंत्रालय के डिसआर्मामेंट एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी अफेयर्स डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
- निधि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं।
5. विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन होगा: 1 से 3 अप्रैल तक नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन होगा।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन कर रहा है।
- ये आयोजन युवाओं को पॉलिटिक्स और पब्लिक पॉलिसी से जोड़ने के साथ-साथ गवर्नेंस और नेशन बिल्डिंग में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करता है।
6. ‘नीति NCAER राज्य आर्थिक मंच’ पोर्टल की शुरुआत: 1 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नीति NCAER राज्य आर्थिक मंच’ पोर्टल की शुरुआत होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण NCAER आर्थिक मंच की शुरुआत करेंगी।
- नीति आयोग ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के साथ मिलकर इस पोर्टल को बनाया है।
- इस पोर्टल पर लगभग पिछले 30 साल के सामाजिक और आर्थिक शोध रिपोर्ट्स, और विशेषज्ञ टिप्पणियों पर डेटा का भंडार है।
- ये पोर्टल एक व्यापक रिसर्च सेंटर के रूप में काम करेगा, जो इन-डेप्थ रिसर्च स्टडीज के लिए डेटा और एनालिटिकल इन्स्ट्रुमेंट्स का स्टोर होगा।
7. मुंबई में होगी भारत की सबसे बड़ी कॉस्प्ले चैंपियनशिप: 1 से 4 मई तक मुंबई में भारत की सबसे बड़ी कॉस्प्ले चैंपियनशिप आयोजित होगी।

कॉस्प्ले चैंपियनशिप का उद्देश्य पार्टिसिपेंट्स को अपने स्किल, क्रिएटिविटी और पॉप कल्चर के प्रति जुनून दिखाने के लिए एक वर्ल्ड क्लास प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करना है।
- कॉस्प्ले किसी खास कैरेक्टर को रिप्रजेंट करने के लिए वेशभूषा और फैशन संबंधी मैटेरियल पहनने की कला है।
- ये कार्यक्रम वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 का सहायक कार्यक्रम है।
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, तेलंगाना सरकार के साथ-साथ क्रिएटर्स स्ट्रीट और एपिको कॉन इसके मुख्य आयोजक हैं।
अंतर्राष्ट्रीय
8. टोंगा द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप: 30 मार्च को टोंगा द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद वहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप मुख्य द्वीप से करीब 100 किमी उत्तर-पूर्व में आया।
- प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा, एक द्वीपीय देश है, जिसमें 171 द्वीप शामिल हैं।
- यहां करीब 1 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर बसते हैं ।
- टोंगा द्वीप ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किमी (2,000 मील) दूर स्थित है ।
1 अप्रैल का इतिहास:
- 1839 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई थी।
- 1891 में पेरिस और लंदन के बीच टेलीफोन संपर्क शुरू हुई थी।
- 1912 में दिल्ली, भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित हुआ था।
- 1930 में शारदा अधिनियम (विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष) लागू हुआ था।
- 1933 में भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी।
- 1935 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
- 1936 में ओडिशा, बिहार से अलग होकर नया राज्य बना था।
- 1969 में भारत का पहला न्यूक्लियर एनर्जी स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर में शुरू हुआ था।
- 1973 में भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई थी।
- 1977 में भारत-पाकिस्तान के मध्य विभाजन की रेखा तैयार करने वाले सी. रैडक्लिफ का निधन हुआ था।
- 1979 में ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 31 मार्च: भारतीय सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’; दिल्ली में दो दिवसीय ‘पर्यावरण-2025’ सम्मेलन संपन्न

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 31 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…