upsc cse 2025 admit card released Check best books suggested by experts | UPSC CSE प्रीलिम्‍स एडमिट कार्ड जारी: 979 पदों पर भर्ती, 25 मई को एग्जाम; देखें एक्‍सपर्ट की सुझाई बेस्‍ट किताबें


  • Hindi News
  • Career
  • Upsc Cse 2025 Admit Card Released Check Best Books Suggested By Experts

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनियन पब्लिक कमीशन ने UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड देख सकते हैं। ई-एडमिट में आयोग ने परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।

इस साल IAS, IPS, IFS के लिए 979 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के लिए 150 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 10 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। 22 जनवरी से इसके रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे।

ऐसे देखें एडमिट कार्ड

  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड डिस्प्ले होगा।
  • अपने एडमिट कार्ड की जरूरी डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड करें।

अपने एडमिट कार्ड में ये जरूर चेक करें

  • आपका पूरा नाम और फोटो
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • क्यूआर कोड और डायरेक्शन

यदि आपके एडमिट कार्ड में इनमें से कुछ भी गलत लिखा है, तो तुरंत UPSC को uscsp-upsc@nic.in पर ईमेल करें।

एग्जाम के लिए जारी किए गए नियम

  • अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट और एक वैलिड फोटो आईडी जरूरी होगी।
  • यदि एडमिट कार्ड पर आपका फोटो साफ नहीं है, तो दो पासपोर्ट साइज फोटो (नाम और तारीख के साथ) और एक फोटो आईडी ले जाएं।

UPSC CSE के लिए NCERT 11वीं, 12वीं का सिलेबस आएगा काम

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC CSE की तैयारी करते समय स्टडी मटेरियल को सिलेक्ट करना एक बड़ा टास्क होता है। आजकल कई सारी किताबें और स्टडी मटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध है। इसमें स्टडी मटेरियल को शॉर्टलिस्ट करना बेहद जरूरी है। यहां NCERT और विषयों से जुड़ी ऐसी किताबें हैं, जो यूपीएससी की तैयारी के लिए टीचर्स और यूपीएससी एस्पिरेंट्स ने बताई हैं।

NCERT किताबें प्रीलिम्स एग्जाम के लिए :

इतिहास से जुड़ी किताबें

  • प्राचीन भारत का इतिहास (क्लास 11) – आर. एस. शर्मा
  • मध्यकालीन भारत का इतिहास (क्लास 12) – सतीश चंद्र
  • आधुनिक भारत का इतिहास (कक्षा 12) – बिपिन चंद्र

भूगोल, राजव्यवस्था से जुड़ी किताबें

  • भूगोल (क्लास 11वीं और 12वीं)
  • भारतीय राजव्यवस्था (क्लास 11वीं, 12वीं)
  • अर्थशास्त्र (क्लास 11वीं, 12वीं))

एनसीईआरटी के अलावा जरूरी किताबें

  • भारतीय राजनीति: एम. लक्ष्मीकांत
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: रमेश सिंह
  • भारत का भूगोल: माजिद हुसैन

भारत का इतिहास

  • प्राचीन भारत का इतिहास – आर. एस. शर्मा
  • मध्यकालीन भारत का इतिहास – सतीश चंद्र
  • आधुनिक भारत का इतिहास – बिपिन चंद्र

विश्व इतिहास

  • विश्व इतिहास (क्लास 12वीं)
  • भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया
  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी: डॉ. आर. एस. शर्मा
  • एटलस: भूगोल की बेहतर समझ के लिए
  • इंडिया ईयरबुक: भारत सरकार के प्रकाशन विभाग की किताब
  • जनसंख्या और आपदा प्रबंधन: इग्नू मटेरियल
  • दूसरी एआरसी रिपोर्ट:
  • द वंडर दैट वाज इंडिया: ए. एल. बाशम
  • स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष: बिपिन चंद्र
  • संविधान का परिचय: डीडी बसु

आप एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर क्लास 6 से 12 तक की सभी किताबें मुफ्त में पीडीएफ में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑप्शनल सब्जेक्ट से जुड़ी किताबें

एग्रीकल्चर

  • एग्रोनॉमी, येल्लमानंद रेड्डी
  • मृदा विज्ञान – डी.के. दास या ब्रैडी
  • जेनेटिक्स, बी.डी.सिंह
  • कीट विज्ञान – वसंत राज और डेविड

एंथ्रोपोलॉजी

  • एन. हसनैन: आदिवासी भारत
  • हर्स्कोविट्स: सांस्कृतिक मानव विज्ञान
  • सुरेंद्र नाथ: फोरेंसिक मानव विज्ञान
  • हर्स्कोविट्स: सांस्कृतिक मानव विज्ञान
  • स्टीन और रोवे: भौतिक मानव विज्ञान का परिचय

बॉटनी

  • वर्गीकरण: नायर और दत्ता
  • भ्रूण विज्ञान: भोजवानी और भटनागर
  • शरीर विज्ञान और जैव रसायन: सैलिसबरी और रॉस या फ्रिट्ज और नोगल
  • आर्थिक वनस्पति विज्ञान: कोचर या वर्मा

केमिस्ट्री

  • अकार्बनिक रसायन विज्ञान के सैद्धांतिक सिद्धांत – जी.एस. मनकू
  • धातुओं का निष्कर्षण, अकार्बनिक रसायन विज्ञान के सिद्धांत – पुरी, शर्मा, जौहर फिजिकल
  • केमिस्ट्री – गुरदीप राज
  • ऑर्गेनिक केमेस्ट्री में मैकेनिज्म के लिए गाइड – पीटर साइक्स

इकोनॉमिक्स

  • अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र – बो सोडरस्टन
  • राष्ट्रीय आय लेखा – बेकरमैन
  • बैंकिंग – एस.बी. गुप्ता
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार – बो सोडरस्टन

हिस्ट्री

  • आधुनिक भारत का इतिहास – शेखर बंदोपाध्याय/बिपिन चंद्र
  • भारत का प्राचीन अतीत – आर.एस. शर्माभारत का आश्चर्य – ए.एल. बाशम
  • अशोक और मौर्यों का पतन – रोमिला थापर
  • भारत का स्वतंत्रता संग्राम – बिपन चंद्र और अन्य

मैनेजमेंट

  • वित्तीय: पांडे/चंद्रा/खान और जैन/बियरली
  • अर्थशास्त्र: कोई भी अच्छी अर्थशास्त्र पुस्तक
  • संचालन: एडम्स/ताहा
  • संगठनात्मक डिजाइन: खंडवाला; मधुकर शुक्ला

मैथ्स

  • साधारण अंतर EQs:- MD रेजिंग ल्यूमिना, गोल्डन सीरीज-एनपी बाली
  • वास्तविक विश्लेषण – शांतिनारायण, रॉयडेन
  • रैखिक प्रोग्रामिंग – एसडी शर्मा
  • ठोस तंत्र – काजमीओ

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

  • आधुनिक केंद्रीय इंजीनियरिंग – ओगाटा
  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें और क्षेत्र – आर.एन. सिंह
  • सर्वेक्षण और समतलीकरण – टी पी कनेटाकर
  • ऊष्मा रूपांतरण – अरोड़ा और कुंदवार

उर्दू

  • उर्दू शायरी का तौकीदी मुताला – सुएनबुल निगार
  • उर्दू नस्र का तौकीदी मुताला – सुएनबुल निगार
  • उर्दू अदब की तारीख – नूरुल हसन नकवी

ये खबर भी पढ़ें….

कौन हैं भारत के DGMO राजीव घई:पिछले साल ही मिली जिम्‍मेदारी, 33 साल से सेना में दे रहे सेवाएं

शनिवार रात को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद रविवार को सेना के DGMO यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस समय उनके साथ वाइस एडमिरल AN प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress