Vineet Joshi became UGC chairperson | UGC चेयरपर्सन बने विनीत जोशी: IAS से की थी करियर की शुरुआत; NTA के डायरेक्टर भी रहे, जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल


24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट सेक्रेटरी विनीत जोशी को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) का एडिशनल चार्ज दिया गया। अब वे UGC के चेयरपर्सन होंगे। जोशी केंद्र सरकार में सेक्रेटरी हैं।

ये फैसला हाल ही में UGC चेयरमैन प्रोफेसर मामिडाला जगदीश कुमार के रिटायरमेंट के बाद लिया गया है। मामिडाला 8 अप्रैल को UGC चेयरमैन के पद से रिटायर हुए हैं। फुल टाइम अपॉइंटमेंट होने या अगले आदेश के आने तक जोशी इस पद पर बने रहेंगे।

IIT कानपुर से बीटेक किया, गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे

विनीत का जन्म 2 नवंबर, 1968 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। विनीत ने IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT), नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में MBA किया और गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। बाद में उन्होंने IIFT से क्वालिटी मैनेजमेंट में PhD की।

फरवरी 2010 से नवंबर 2014 तक उनके लीडरशिप में बोर्ड ने कई इनोवेशन किए, जिनमें सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) प्रणाली की शुरुआत भी शामिल है। 2023 में मणिपुर हिंसा के समय मणिपुर सरकार में चीफ सेक्रेटरी रहे।

जनवरी 2025 में यह पदभार ग्रहण करने के बाद जोशी ने एजुकेशन स्टैंडर्ड को बढ़ाने के उद्देश्य से हायर इंस्टीट्यूट्स को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये खबर भी पढ़ें……

UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार रिटायर:प्रोफेसर भर्ती में PhD खत्म करने जैसे बड़े फैसले दिए, 2016 JNU विवाद के समय VC रहे

मामिडाला जगदीश कुमार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) चेयरमैन के पद से रिटायर्ड हो गए हैं। उन्होंने फरवरी 2022 में ये पद संभाला था। वो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Stack By Flawless Themes. Powered By WordPress